{"_id":"5c4da9bdbdec220c1b13f0f9","slug":"agra-s-businessman-death-in-car-accident-at-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, व्यापारी की मौत
Sun, 27 Jan 2019 06:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (नौहझील) मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (नौहझील) मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Jan 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में रविवार की दोपहर माइलस्टोन 75 के समीप एक्सप्रेसवे पर स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
कार चला रहे आगरा के व्यापारी सलिल जैन पुत्र मुकेश जैन की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सलिल जैन दिल्ली से स्पेयर पार्ट्स का सामान लेकर यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा लौट रहे थे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। उसका इंजन तक निकलकर सड़क पर आ गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि कार से मिले स्पेयर पार्ट्स के सामान से युवक व्यापारी लग रहा है। परिजनों को जानकारी दे दी है। चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार बेकाबू हुई है।