फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's Adesh Yadav won Bateshwar Marathon

आगरा के आदेश यादव ने जीती बटेश्वर मैराथन

Fri, 12 Nov 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Agra's Adesh Yadav won Bateshwar Marathon
आगरा के आदेश ने जीती बटेश्वर मैराथन, मिला एक लाख का इनाम, हाथरस के दिनेश दूसरे और पोरसा के कुल्दीप ? - फोटो : Agra Dehat
बाह (आगरा)। बटेश्वर में बृहस्पतिवार को हुई नौ किमी लंबी मैराथन दौड़ में 172 धावकों ने हिस्सा लिया। बुढ़ाना, आगरा के आदेश यादव ने विजेता बनकर एक लाख रुपये का इनाम जीता। खांडा, हाथरस के दिनेश दूसरे व रजोदा, मध्यप्रदेश के पोरसा के कुलदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

दोपहर हर प्रसाद राजाराम आदर्श इंटर कॉलेज में पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विजेता को एक लाख, रनरअप को 21 हजार और सेकंड रनरअप को 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली के नीरज, मथुरा के वेदप्रकाश, दीनपुरा के आदित्य, शमसाबाद के लोकेश, बिजकौली के पवन को 2100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अगले वर्ष और भव्य आयोजन की बात कही है। डॉ. राजेंद्र सिंह ने अगले साल इनाम की राशि 5 लाख रुपये किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मण्डल के सदस्य : डॉ. सत्यदेव पचौरी, कैप्टन रामनरेश कठेरिया, अरुण दुबे, रामेंद्र शर्मा, कृपा नारायन शर्मा, अल्केंद्र जादौन, मुकेश शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, रघुनंदन शर्मा निर्णायक मंडल में रहे।
बटेश्वर मैराथन के विजेता आगरा, बुढ़ाना के आदेश यादव ने बताया कि 30 अक्तूबर को दिल्ली में हुए नेशनल एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने पर उनका एशियन गेम्स के लिए चयन हुआ है। वहीं यूनिवर्सिटी टॉप करने पर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी चयनित हुए हैं। बताया कि चीन में होने वाले गेम्स के लिए वह तैयार हैं।
वहीं मैराथन में रनरअप रहे हाथरस, खांडा के दिनेश रेलवे में नासिक में तैनात हैं। इंटरस्टेट गेम्स में रजत पदक विजेता रह चुके हैं। सेकंड रनरअप मध्य प्रदेश, पोरसा के कुलदीप सिंह सेना में दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आर्मी गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था।

अध्यक्ष ने अगले वर्ष से मेले में 5 दिवसीय खेल उत्सव के आयोजन की घोषणा की
बाह। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह की घोषणा के बाद पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह ने जैतपुर में 36 बीघा जमीन उपलब्ध होने की बात कही। इस पर अध्यक्ष ने बताया कि फतेहाबाद में मिनी स्टेडियम के जीर्णोद्धार को जिला पंचायत ने 20 लाख रुपये मंजूर किए हैं। बटेश्वर मेले में अगले साल से पांच दिनी खेल उत्सव के आयोजन किया जाएगा। मैराथन के अलावा कबड्डी, वॉलीबाल आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed