फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Roads to Get a Makeover Before Diwali, Relief from Traffic Jams Near Cantt Station

यूपी: दिवाली से पहले आगरा को बड़ा तोहफा, 6.64 करोड़ से बदलेंगी तीन सड़कों की सूरत; एडीए ने तैयार किया प्लान

Tue, 20 Oct 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 09:53 AM IST
सार

दिवाली से पहले आगरा विकास प्राधिकरण माल रोड, ताज रोड और आगरा कैंट स्टेशन मार्ग को दुरुस्त कराने के साथ सौंदर्यीकरण कराएगा। वहीं, फतेहपुर सीकरी में 1.5 किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग को करीब 1.80 करोड़ रुपये से पक्का किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Agra Roads to Get a Makeover Before Diwali, Relief from Traffic Jams Near Cantt Station
एडीए कार्यालय

विस्तार

दिवाली से पहले सड़कों और प्रमुख रास्तों की सूरत बदलने वाली है। शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों को आवागमन में बड़ी राहत देने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने दो प्रमुख सड़कों को दुरुस्त करने और सौंदर्यीकरण की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन


पर्यटन और यातायात के लिहाज से महत्वपूर्ण माल रोड, फूल सैयद चौराहे से होटल क्लार्क शिराज होते हुए सदर बाजार चौराहे तक की ताज रोड पर काम होगा। लगभग 2.82 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इस व्यस्त मार्ग की सड़कों को दुरुस्त कर आकर्षक बनाया जाएगा। इसके साथ ही, रेलवे यात्रियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए श्रीराम चौक से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक सड़क दुरुस्त करने, डिवाइडर की रंगाई-पुताई का कार्य शुरू है। 2.02 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य होना है। इससे लोगों को जाम से मुक्ति भी मिल सकेगी।
विज्ञापन


ग्वालियर रोड की भी बदलेगी सूरत
इन शहरी सड़कों के अलावा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के निवासियों को भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। फतेहपुर सीकरी में ग्वालियर रोड गेट-ए नई आबादी मौजा इस्लामगंज के निकट ग्वालियर रोड से मोहल्ला कांदउवार फतेहपुर सीकरी के लिए 1.5 किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग को पक्का करने का कार्य कराया जाएगा। लगभग 1.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पक्के मार्ग के तैयार होने से ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed