फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Road Accident three people died in bus-eco collision

आगरा सड़क हादसा: बस-ईको की टक्कर में घायल एक और बराती की मौत, मृतकों की संख्या हुई तीन

Wed, 23 Feb 2022 06:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 06:59 PM IST
सार

फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार रात को बरातियों से भरी ईको गाड़ी और बस की भीषण टक्कर हो गई थी। इस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। बुधवार को एक घायल ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Agra Road Accident three people died in bus-eco collision
हादसे के बाद गमगीन बराती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फतेहाबाद मार्ग पर होटल द आगरा ग्रैंड के सामने मंगलवार रात को ईको और वैन की टक्कर में घायल हुए एक और बराती की बुधवार को मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। वहीं बाकी छह घायलों का इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद तीन परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


फतेहाबाद के पठान मोहल्ला निवासी धर्मा की बरात मंगलवार रात को रकाबगंज के चक्की पाट में आई थी। ईको वैन में भी बराती आ रहे थे। बरात आगे निकल गई थी, जबकि ईको वैन पीछे आ रही थी। इसमें इमरान, शब्बीर, भैया, कदम, सोनी, हैप्पी, फारूक, सोबी और गौरव सवार थे। गाड़ी फारूक चला रहा था।

विज्ञापन

बस की टक्कर से ईको के उड़ गए थे परखच्चे

फतेहाबाद मार्ग पर होटल द आगरा ग्रैंड के सामने निजी बस से टक्कर हो गई थी। बस जयपुर से देवरिया जा रही थी। ईको के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में घायल चालक फारूक और और सोबी की मौत हो गई थी। उनके शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। सात घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर कुछ घायल एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराए गए, जहां इलाज के दौरान गौरव की भी मौत हो गई। घटना से तीन परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि एक और घायल गौरव की मौत हुई है। बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। बस को सीज कर दिया गया है। 

आधी रात में विदा हुई दुल्हन

हादसे की जानकारी शादी वाले परिवार को रात में ही हो गई थी। इस पर बराती भी मौके पर पहुंच गए थे। आधी रात में ही शादी की रस्में कराने के बाद दुल्हन को विदा करा दिया गया। फारूक (22), सोबी (23) और गौरव (27) धर्मा के छोटे भाई मोनू के दोस्त थे।

दुकान चलाता था गौरव

परिजनों ने बताया कि हादसे में मरने वाला गैरव घर के पास ही परचून की दुकान चलाता था। वहीं फारूक ईको चालक था, जबकि सोबी कारपेंटर का काम करता था। उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed