फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra road accident dead bodies were scattered on highway and looted money shameful video went viral

आगरा सड़क हादसा: हाईवे पर बिखरीं थीं लाशें और वो बटोर रहे थे पैसे...शर्मसार कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Sat, 13 Jan 2024 06:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 06:27 PM IST
सार

दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसे में खोया व्यापारी सहित तीन लोगों की मौत हुई थी। उस दिन घटना के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां एक और तीन लाशें पड़ी हुईं थीं, वहीं किसी युवक ने व्यापारी के एक लाख रुपये लूट लिए। 
 

विज्ञापन
Agra road accident dead bodies were scattered on highway and looted money shameful video went viral
शराब के नशे में ट्रक चालक ने एक दर्जन वाहनों को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नौ जनवरी की शाम हुए भीषण सड़क हादसे के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल हाईवे पर शराब के नशे में एक कंटेनर चालक ने पांच कारों सहित एक दर्जन से अधिक वाहनों को रौंद दिया था। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसमें एक खोया व्यापारी भी था। हादसे के बाद सड़क पर तीन लाशें बिखरीं हुईं थीं और घायल लोग दर्द के कराह रहे थे। इसी बीच मृतक व्यापारी के एक लाख रुपये लूट लिए गए, जिसका वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
 

हादसा सिंकदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर गुरुद्वारा गुरू का ताल के पास हुआ था। यहां एक ट्रक चालक शराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहा था। सिंघाना से सिंकदरा तक एक दर्जन वाहनों को कुचल दिया। हालांकि लोगों की सूचना पर पुलिस पीछा कर रही थी, जब तक पुलिस उसे रोकती तब तक उसने सिकंदरा के पास पांच कारों सहित एक दर्जन से अधिक वाहनों को रौंद दिया था। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई।

इस हादसे में खोया व्यापारी धर्मेन्द्र की भी मौत हो गई। बताया गया है कि धर्मेन्द्र के पास एक बैग था, जिसमें एक लाख रुपये और कुछ कागजात थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। इसी भीड़ में से युवक ने व्यापारी के एक लाख रुपये उड़ा लिए। इसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed