फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Range IG Nachiketa Jha and other policemen got medals on independence day

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर आगरा रेंज के आईजी नचिकेता झा सहित 21 पुलिसकर्मियों को मिले पदक

Mon, 15 Aug 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Aug 2022 12:14 AM IST
सार

आगरा रेंज के आईजी नचिकेता झा को पुलिस महानिदेशक के शौर्य के आधार पर सिल्वर प्रशंसा चिह्न प्रदान किया गया। पदक पाने वालों में एक सीओ, चार निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी, पांच आरक्षी शामिल हैं।

विज्ञापन
Agra Range IG Nachiketa Jha and other policemen got medals on independence day
आईजी नचिकेता झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीजीपी की ओर से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक प्रदान किए गए। आगरा रेंज के आईजी नचिकेता झा को पुलिस महानिदेशक के शौर्य के आधार पर सिल्वर प्रशंसा चिह्न प्रदान किया गया। वहीं जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया को महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक के उत्कृष्ट सेवा सम्मान से एडीजी आगरा जोन के पीआरओ सुलभ सरन, एसआई मनोज कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षी शीशपाल सिंह, मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार को सम्मानित किया गया। पदक पाने वालों में एक सीओ, चार निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी, पांच आरक्षी शामिल हैं।
विज्ञापन

इन्हें मिला सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न

इनके अलावा प्रतिसार निरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा को मेरीटोरियश सेवा के लिये पुलिस पदक, आरक्षी रामनरेश, आरक्षी सर्वेश कुमार, एसआई लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया। आगरा में तैनात आरक्षी उदय सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह शौर्य प्रदान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीर्घ एवं विशिष्ठ सेवा के लिए पुलिस महानिदेशक का सिल्वर चिह्न सीओ कोतवाली संजय कुमार रेड्डी, थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक शेर सिंह, थानाध्यक्ष जगनेर ईश्वर सिंह तोमर, थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह, थाना ताजगंज के मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर, महिला निरीक्षक रंजना गुप्ता, घुड़सवार पुलिस के एसआई जोगेंद्र सिंह को प्रदान किया गया। वहीं मुख्य आरक्षी चालक सत्यप्रकाश को पुलिस पदक प्रदान किया गया। जीआरपी आगरा अनुभाग के आरक्षी रणजीत सिंह, सचिन कुमार को शौर्य में सिल्वर पदक प्रदान किया गया। 

सराहनीय कार्य के लिए 75 पुलिसकर्मी सम्मानित

आगरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस लाइन में 75 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। आईजी नचिकेता झा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया। उनकी समस्याएं भी पूछी गईं। कार्यक्रम में सभी अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा हर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकालीं। वहीं यूपी 112 के वाहनों ने कुबेरपुर से खंदौली टोल प्लाजा तक तिरंगा मार्च पास्ट किया। इसमें यूपी 112 के प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed