{"_id":"5adeceea4f1c1b46098b63c0","slug":"agra-railway-launches-new-service-to-reserve-ticket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्री अब इस आसान तरीके से भी करा सकेंगे रिजर्वेशन, रेलवे ने शुरू की बेहतरीन सर्विस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्री अब इस आसान तरीके से भी करा सकेंगे रिजर्वेशन, रेलवे ने शुरू की बेहतरीन सर्विस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 25 Apr 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
रिजर्वेशन सिस्टम को बायोमैट्रिक टोकन सिस्टम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेन से यात्रा करने वाले शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। उन्हें रिजर्वेशन और तत्काल रिजर्वेशन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन सिस्टम को बायोमैट्रिक टोकन सिस्टम से जोड़ दिया गया है। इसमें दलालों का दखल भी नहीं हो सकेगा। सोमवार से इसका ट्रायल शुरू किया गया है।
उत्तर मध्य रेलवे में आगरा कैंट स्टेशन पर बायोमैट्रिक टोकन सिस्टम की शुरुआत कर दी गई है। इसके लिए पीआरएस में रिजर्वेशन कराने के लिए टिकट खिड़की पर लगे बायोमैट्रिक पर अपने हाथ की अंगुलियों को लगाना होगा।

स्टेशन पर बायोमैट्रिक टोकन सिस्टम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद यात्री को टोकन और रिजर्वेशन फार्म मिल सकेगा। फार्म भरने के बाद आरक्षण कराने वाले को लाइन में भी नहीं लगना होगा। उसका टोकन नंबर टिकट खिड़कियों की डिस्प्ले स्क्रीन पर आ जाएगा। टोकन नंबर स्क्रीन पर आने के बाद आवेदक फार्म जमा करके रिजर्वेशन करा सकेगा।
एक दिन में एक व्यक्ति को केवल एक ही रिजर्वेशन फार्म दिया जाएगा। अगर किसी कारणवश फार्म में कोई गलती या गड़बड़ी हो जाती है तो गलती वाले फार्म को जमा करने के बाद काउंटर से दूसरा फार्म दे दिया जाएगा।
इस सिस्टम के लागू होने के बाद रिजर्वेशन काउंटर पर लाइन में लगे रहने वाले दलालों पर अंकुश लगेगा। इसके साथ ही रिजर्वेशन के लिए यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर एनसीआर का पहला बायोमैट्रिक रिजर्वेशन सिस्टम शुरू किया गया है। ट्रायल सफल रहने पर अन्य स्टेशनों पर भी इसे लागू किया जाएगा।