{"_id":"68d987f0d103552b360321b6","slug":"agra-prostitution-racket-operating-in-a-guest-house-six-accused-including-three-operators-were-arrested-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापा मारकर तीन संचालकों सहित छह आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापा मारकर तीन संचालकों सहित छह आरोपियों को दबोचा
Mon, 29 Sep 2025 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
ताज व्यू तिराहा (ताजगंज) के पास स्थित श्यामजी पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जा रहा था। प्रयागराज की एनजीओ फ्रीडर्म फर्म की सूचना पर शनिवार रात को पुलिस पहुंच गई। गेस्ट हाउस संचालक पिता-दो पुत्रों के साथ 3 दलाल पकड़े गए। कमरे में कानपुर की 16 वर्षीय किशोरी मिली। उसको मुक्त कराया गया। मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
श्यामजी पेइंग गेस्ट हाउस के संचालक जगदीश बाबू हैं। उनके दोनों बेटे भी बैठते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में पर्यटक कम आते हैं और खर्च निकालने के लिए आरोपी देह व्यापार कराते हैं। कानपुर की एक किशोरी को लाया गया है। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि टीम के साथ गेस्ट हाउस में पहुंचे। तीनों संचालक रिसेप्शन पर ही मिल गए। दो कमरों से तीन दलाल भी पकड़े गए। पुलिस को देखकर छापे का हल्ला आरोपियों ने मचाया था। इस पर लोग भागने लगे थे लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से होटल को घेर रखा था। कोई भी भाग नहीं सका। होटल में मिली किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर आगरा लाया था परिचित युवक
पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि मां कई साल पहले पिता को छोड़कर चली गई। पिता नशा करते हैं। इस कारण घर का खर्च नहीं चल पाता है। उसकी पहचान सुमित नामक युवक से हो गई थी। सुमित ने पिता को आश्वासन दिया कि उसकी नौकरी लगवा देगा। वह अपनी परिचित युवती और अर्जुन के साथ आगरा ले आया। उसे गेस्ट हाउस में ठहरा दिया और देह व्यापार कराया जा रहा था। ग्राहक होटल संचालक को रकम देते थे। कमरे में किशोरी के साथ आरोपी अनवर भी पकड़ा गया। दूसरे कमरे में अतुल और पंकज मिले। दोनों युवतियों को होटल में लेकर आते हैं। 15 से 20 दिन तक रखा जाता है। ग्राहकों से आईडी भी नहीं ली जाती है।
विज्ञापन
इनकी हुई गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने ताजगंज स्थित गुलाब नगर निवासी मनोज, उसके भाई विनोद और पिता जगदीश बाबू को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से डाैकी के गांव नगला भोला, कुंडाैल के रहने वाले हैं। उनके अलावा लॉयर्स कालोनी निवासी अतुल, गोपालपुरा निवासी पंकज और गालिब नगर, फिरोजाबाद निवासी अनवर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल, 76500 रुपये और एक रजिस्टर बरामद किया गया। ताजगंज क्षेत्र के होटलों में पहले भी देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। इस बात की भनक थाना पुलिस को नहीं लग पाती है। एनजीओ की सूचना पर कार्रवाई की जाती है।