{"_id":"6354bfd276c9b91173711268","slug":"agra-pollution-increased-before-diwali-2022-aqi-reached-228-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Pollution: दिवाली से पहले आगरा की हवा हुई खराब, खतरनाक स्तर तक पहुंचा प्रदूषण का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Pollution: दिवाली से पहले आगरा की हवा हुई खराब, खतरनाक स्तर तक पहुंचा प्रदूषण का स्तर
Sun, 23 Oct 2022 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:45 AM IST
सार
ताजमहल के शहर आगरा में तमाम प्रयासों के बावजूद हवा की सेहत में सुधार नहीं हो रहा है। दिवाली से ठीक पहले आगरा में वायु प्रदूषण की स्थिति काफी बिगड़ चुकी है।
विज्ञापन
संजय प्लेस आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पंचोत्सव की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण बढ़ गया है। शहर के दिल यानी संजय प्लेस में हवा बेहद खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स की सूची में शहर में सबसे खराब संजय प्लेस रहा तो रोहता में भी हवा खराब रही। केवल दयालबाग क्षेत्र के मनोहरपुर में ही सबसे बेहतर हवा रही, जहां एक्यूआई केवल 97 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रोहता 172
सेक्टर-3 136
शाहजहां पार्क 105
मनोहरपुर 97
पीएम 2.5 225 372
पीएम 10 204 439
कार्बन मोनो ऑक्साइड 47 100
नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड 30 34
सल्फर डाई ऑक्साइड 43 53
(माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर में)
विज्ञापन
संजय प्लेस में प्रदूषण अधिक रहा
शनिवार को पूरे दिन ताजनगरी की हवा खराब स्तर पर रही। पूरे दिन शहर जाम रहने, वाहनों के धुआं उगलने और कचरे में आग लगाने की घटनाओं के कारण शहर की हवा ज्यादा बिगड़ी। सबसे अधिक गहमागहमी वाले संजय प्लेस में प्रदूषण भी सबसे अधिक रहा। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 228 दर्ज किया गया। दयालबाग जैसे क्षेत्रों में सांस लेने लायक हवा की गुणवत्ता रही।
विज्ञापन
पंचोत्सव पर शुरू हुई प्रदूषण की जांच
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पंचोत्सव की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण तत्वों की जांच शुरू कर दी है। ध्वनि और वायु दोनों ही प्रदूषणों की जांच कराई जा रही है। नुनिहाई, रामबाग, ताजमहल, एत्माद्दौला पर वायु प्रदूषण और कमला नगर, जिला अस्पताल के पास वायु प्रदूषण की जांच कराई जा रही है। पांच दिनों तक आंकड़ों को एकत्र कर अध्ययन किया जाएगा। बीते साल के मुकाबले इस बार प्रदूषण कितना ज्यादा या कम रहा, यह रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
जगह एक्यूआई
संजय प्लेस 228रोहता 172
सेक्टर-3 136
शाहजहां पार्क 105
मनोहरपुर 97
इतना है प्रदूषण
तत्व औसत अधिकतमपीएम 2.5 225 372
पीएम 10 204 439
कार्बन मोनो ऑक्साइड 47 100
नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड 30 34
सल्फर डाई ऑक्साइड 43 53
(माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर में)