फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Will Search 140 People Who Tough With Jamati

आगरा पुलिस के रडार पर जमातियों के करीबी 140 लोग, मोबाइल लोकेशन से होगी तलाश

Fri, 10 Apr 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Apr 2020 12:11 AM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 86 हो गई है

विज्ञापन
Agra Police Will Search 140 People Who Tough With Jamati
हॉटस्पॉट मंटोला में लोगों से घरों में रहने की अपील करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस के रडार पर जमातियों के करीबी 140 लोग आ गए हैं। हॉट स्पॉट सील होने के बाद नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये जमाती आगरा में रहने के दौरान कहां कहां गए, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसके लिए इनके मोबाइल की लोकेशन मालूम की जा रही है। इसके मिलते ही जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 86 हो गई है। इनमें जमातियों की संख्या 43 है। यह जमाती हींग की मंडी, वजीरपुरा, मंटोला, आजमपाड़ा, ताजगंज, शमसाबाद, शहीद नगर, कोतवाली, तोपखाना आदि इलाकों की मस्जिद में आए थे। यह कई लोगों के संपर्क में रहे थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने जमातियों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनवाई थी। इनमें 140 लोगों के नाम सामने आए। पुलिस ने इन लोगों के बारे में पड़ताल की। अब इन लोगों से संपर्क किया जा रहा है। दिल्ली से आए जमातियों की लोकेशन ट्रेस करने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसे से 19 लोग अस्पताल भेजे
बृहस्पतिवार को ताजगंज स्थित मदरसे से 19 लोगों के साथ मस्जिद के केयर टेकर को नमूने के लिए ले जाया गया। इसके अलावा चार अन्य को शाम तक नमूने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर गई। एसपी सिटी ने बताया कि जमातियों के संपर्क में आए लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं। इन लोगों को परिवार के लोगों से अलग रहने के लिए बोला गया है।

 जहां ज्यादा संक्रमण, वही हॉट स्पॉट घोषित होगा
कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने नया प्लान तैयार किया है। जहां भी ज्यादा मरीज मिलेंगे, उसे हॉट स्पॉट घोषित कर सील कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में सात मरीज पारस हॉस्पिटल के स्टाफ के निकले। अस्पताल और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। इसे शहर का 23 वां हॉट स्पॉट घोषित किया गया है।

इन सभी हॉट स्पॉट में निगरानी कराने, सैंपल लेकर जांच कराने के लिए डीएम प्रभु एन सिंह ने कैंप कार्यालय पर एसएसपी बबलू कुमार के साथ बैठक की। डीएम ने बताया कि हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्रों में एक-एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग व सभी संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग होगी। यहां कई एजेंसियां काम कर रही हैं।

कमला नगर, रावली में खोली जा सकती है सील
डीएम ने बताया कि 22 में से तीन हॉट स्पॉट ऐसे हैं जहां संक्रमण का खतरा बहुत कम पाया गया है। यहां 48 घंटे और इंतजार किया जाएगा। एक बार फिर से सैंपल लिए जाएंगे। अगर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो कमला नगर के एमिनेंट अपार्टमेंट, सार्थक नर्सिंग होम के पास का क्षेत्र और रावली के मोहनपुरा का क्षेत्र के हॉट स्पॉट खत्म कर दिए जाएंगे। इस तरह कुल हॉट स्पॉट 20 रह जाएंगे। पहले ये 26 थे। चार को समाप्त किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed