लापरवाही पर कार्रवाई: मास्क नहीं लगाने पर 300 चालान, आगरा पुलिस ने दस दुकान कराईं बंद
- पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
- 1606 संदिग्ध लोगों की चेकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। रविवार को पुलिस ने शहर और देहात में चेकिंग अभियान चलाया। तीन सौ लोगों के बिना मास्क के मिलने पर चालान काटे गए। उनसे शमन शुल्क भी वसूला गया। पुलिस ने शाहगंज बाजार, बोदला बाजार, लोहामंडी बाजार, फुव्वारा, रूई की मंडी बाजार, न्यू आगरा, शाहगंज मार्केट, सदर बाजार सहित अन्य बाजार में चेकिंग की।
देहात के इलाकों में भी दुकानों की चेकिंग की गई। हालांकि इस दौरान अधिक संख्या में लोग मास्क लगाकर मिले। वहीं दस दुकानों पर नियम का पालन नहीं होने पर बंद कराई गईं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मास्क की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को 300 चालान काटे गए हैं। वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी की जा रही है।
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण: 24 संक्रमित मिले, डीएम ने बाजार में पैदल भ्रमण कर किया जागरूक
लगाया गया है रात्रि कर्फ्यू
आगरा में लगातार दूसरे दिन भी 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार से रात्रि कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई। यह 12 से 20 अप्रैल तक रहेगा। इसके तहत रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक सड़कों पर आवाजाही प्रतिबंधित है। वहीं 30 अप्रैल तक 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने रविवार को रात्रि कर्फ्यू के संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू के प्रतिबंध 20 अप्रैल तक शहर में लागू रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंध से छूट होगी, लेकिन मास्क, उचित दूरी व कोविड नियमों जांच के लिए पुलिस अभियान चलाएगी।
चेक किए गए वाहन- 1374
संदिग्ध व्यक्ति चेक- 1235
एमवी एक्ट में चालान- 283
मास्क न लगाने पर चालान- 270
मास्क में शमन शुल्क- 82600
ग्रामीण क्षेत्र का विवरण
चेक किए गए वाहन- 433
संदिग्ध व्यक्ति चेक- 371
मास्क न लगाने पर चालान- 30
मास्क शमन शुल्क- 11100
एमपी एक्ट में चालान- 1027 चालान और एक सीज