फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police send accused to jail for Kerosene adulteration in petrol

पेट्रोल में केरोसिन मिलाकर बेचने के आरोपी व्यापारी को जेल, मेरठ से गिरफ्तार कर लाई थी पुलिस

Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM IST
सार

  • आरोपी ने अवैध रूप से भंडारण भी कर रखा था, मेरठ से गिरफ्तार कर लाई थी पुलिस
  • फैक्टरी में पूर्ति विभाग ने मारा था छापा, पकड़ा था 84 हजार लीटर केमिकल

विज्ञापन
agra police send accused to jail for Kerosene adulteration in petrol
आरोपी व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल में केरोसिन की मिलावट करने के आरोपी व्यापारी पंकज माहेश्वरी को आगरा पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित उसकी फैक्टरी से पुलिस को पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडारण भी मिला था। सिकंदरा थाना पुलिस उसे बुधवार को मेरठ से गिरफ्तार करके लाई थी।

विज्ञापन


इस मामले में पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने 26 सितंबर को थाना सिकंदरा में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें खंदारी के फ्रैंड्स आशियाना निवासी पंकज माहेश्वरी और शाहगंज की विष्णु कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा को नामजद किया था। पंकज माहेश्वरी मूल रूप से मेरठ का निवासी है।
विज्ञापन



औद्योगिक क्षेत्र में मोहम्मदपुर स्थित उसकी फैक्टरी और गोदाम पर छापा मारा गया था। फैक्टरी मालिक पंकज माहेश्वरी लाइसेंस और भंडारण से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसने बताया था कि फैक्टरी जून में राजेश शर्मा को किराए पर दी थी। इस संबंध में उससे कागजात मांगे, वह भी नहीं दिखा पाया। इस पर थाना सिकंदरा में 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

84 हजार लीटर केमिकल बरामद हुआ था

सिकंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गोदाम और फैक्टरी में तकरीबन 84 हजार लीटर केमिकल बरामद हुआ था। यह गंध से पेट्रोल प्रतीत हो रहा था। इसमें केरोसीन मिलाया जा रहा था। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा था। फैक्टरी पर ताला लगा दिया गया था।

इसके बाद आरोपी पंकज माहेश्वरी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी पंकज माहेश्वरी की तलाश कर रही थी। वह मूलरूप से मेरठ के बृह्मपुरी का रहने वाला है। बुधवार रात को पुलिस ने आरोपी को मेरठ स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम आगरा ले आई।

मेरठ में है मिट्टी के तेल की एजेंसी

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी पंकज माहेश्वरी की मेरठ में मिट्टी के तेल की एजेंसी है। उसने आगरा में फैक्टरी खोलकर भंडारण किया हुआ था। मगर, इसका न तो लाइसेंस लिया और न ही भंडारण के कागजात थे। इस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। केमिकल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था। इसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

पहले झूठ बोला, फिर कुबूल की गिरफ्तारी

सिकंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बुधवार की रात यह झूठ बोला कि पंकज को मेरठ से गिरफ्तार नहीं किया है। एसपी सिटी बोत्रे ने कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है। मेरठ के अधिकारी उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर रहे थे। गुरुवार सुबह अरविंद कुमार ने गिरफ्तारी की बात मान ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed