फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Preparation To Attach Property Of Booky Shyam Vohra

बुकी श्याम वोहरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, बीसी संचालक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का था मामला

Wed, 23 Dec 2020 11:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Dec 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Agra Police Preparation To Attach Property Of Booky Shyam Vohra
Shyam Bohra - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज में दर्ज बीसी संचालक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपी क्रिकेट मैचों के सबसे बड़े बुकी श्याम वोहरा के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की तैयारी कर ली है। आरोपी के घर पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा कर दिया गया है। एक महीने में आरोपी के पुलिस और कोर्ट के समक्ष समर्पण नहीं करने पर कुर्की कर दी जाएगी। 
विज्ञापन




ताजगंज के शेख बुलाकी निवासी बीसी संचालक देवेंद्र पाल सिंह ने 29 मई 2019 को आत्महत्या कर ली थी। देवेंद्र की पत्नी विमलेश ने तीन महीने बाद थाना ताजगंज में बुकी श्याम वोहरा, प्रियंका सहित अन्य के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और आत्महत्या के लिए दुष्प्ररित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी श्याम वोहरा को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन


आगराः सट्टा माफिया श्याम बोहरा के खिलाफ एक और शिकायत, पीड़ित युवती ने लगाए आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों थे साझीदार
विमलेश द्वारा दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार, पति देवेंद्र पाल सिंह श्याम वोहरा के साथ वीसी चलाते थे। आरोप है कि पति ने श्याम वोहरा से हिसाब लेना शुरू कर दिया। इस पर विवाद शुरू हो गया। इस बीच पति को श्याम वोहरा की करतूतों का पता चला। इस पर वह अलग होने की सोचने लगे। पति ने श्याम वोहरा से बाजार का उधार चुकाने के लिए कहा। इस पर झगड़ा हो गया। पुलिस से शिकायत की कहने पर वो धमकी देने लगा। उसकी धमकी से दहशत में आकर ही पति ने आत्महत्या कर ली थी। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमे की विवेचना सुधीर सिंह राठी कर रहे हैं। आरोपी श्याम वोहरा के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई का आदेश कोर्ट से प्राप्त किया गया है। आरोपी के दरवाजे पर कुर्की पूर्व की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed