फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police open shabana murder case

वो पत्नी की बेवफाई से था खफा, इसलिए कर दी हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Mon, 12 Mar 2018 10:19 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 12 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
agra police open shabana murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक की मदद से आगरा पुलिस ने गढ़ी चांदनी की शबाना हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्यारोपी शौहर और उसके भाई शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। शाहिद ने फेसबुक पर आईडी बना रखी थी। 
विज्ञापन


जिस नंबर से कब्रिस्तान के कर्मी को कॉल किया गया था, वह शाहिद का ही था। पुलिस ने नंबर फेसबुक पर डाला तो शाहिद की आईडी खुल गई। प्रोफाइल में लगी फोटो से उस तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे महिला के पूर्व पति और अन्य लोगों से अवैध संबंध वजह बने। नौ मार्च की रात को शबाना की लाश न्यू आगरा के करबला स्थित नूरजमा कब्रिस्तान में छोड़कर पति और अन्य भाग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra police open shabana murder case
हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
लाश लाने से पहले कब्रिस्तान के कर्मचारी को कब्र खोदने के लिए कॉल किया गया था। उसे बताया था कि नई बस्ती से लाश लाएंगे। पुलिस ने नंबर मिलने पर उसे कॉल किया, लेकिन वह बंद आया। 

सिपाही शाकिर ने नंबर को फेसबुक पर सर्च किया। इससे शाहिद की आईडी खुल गई। उस पर पता नहीं था। कोतवाली में नई बस्ती स्थित एक बाड़े में पुलिस पहुंची। फेसबुक प्रोफाइल में लगी शाहिद की फोटो लोगों को दिखाई। 

एक युवक ने बताया कि शाहिद की मीट की दुकान पाय चौकी में है। शनिवार को पुलिस ने शाहिद को दुकान पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि वह वजीरपुरा का रहने वाला है। 

झगड़ा हो गया था 

मृतका शबाना उसके भाई हारून की पत्नी थी। इससे पुलिस ने वजीरपुरा में दबिश देकर हारून को पकड़ लिया। सीओ हरीपर्वत एएसपी रवीना त्यागी ने बताया कि शबाना की हत्या हारून ने की थी। 

पूछताछ में आरोपी हारून ने बताया कि शबाना की दो शादी हुईं थी। वह पहले पति दिलशाद से भी मिलती थी। इसके अलावा कई और लोगों से उसके संबंध थे, जिसका वह विरोध करता था। 

घटना वाले दिन वह दिलशाद के साथ अलीगढ़ जाने की जिद कर रही थी। उसने मना किया। इस बात पर उसका झगड़ा हो गया। शबाना ने हारून के घरवालों के बारे में भला-बुरा कह दिया। 

इसी से हारून आवेश में आ गया और पलंग पर शबाना की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। शाम सात बजे शव को छोटे भाइयों की मदद से कब्रिस्तान लाया था। 

ऐसे बनाया शव ठिकाने लगाने का प्लान

पूछताछ में हारून ने बताया कि वह क्राइम पर आधारित टीवी सीरियल देखता था। कई बार सीरियल में आया कि हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया गया। 

इससे पता था कि लोग हत्या के बाद लाश कैसे छिपाते हैं? इसी से उसने शव ठिकाने लगाने का प्लान आया। उसने बक्से में शव को रख लिया। किसी को नहीं बताया। 

सभी से कहा कि मकान बदल रहे हैं। अपने मंटोला के रिश्तेदार से 500 रुपये में टैंपो मंगवाया। उसका भाई नाजिम कफन लेकर आया था। रात दस बजे घर से निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed