{"_id":"597077d24f1c1be51e8b47b9","slug":"agra-police-mistake-on-twitter-about-princess-of-thailand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड की राजकुमारी को लेकर आगरा पुलिस ने ट्विटर पर कर दी बड़ी गलती, देखें ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाईलैंड की राजकुमारी को लेकर आगरा पुलिस ने ट्विटर पर कर दी बड़ी गलती, देखें ट्वीट
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
आगरा पुलिस का ट्वीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर यूपी पुलिस की कार्यशैली से पुलिस महकमे की खूब वाहवाही हो रही है। वहीं आगरा पुलिस ने एक ट्वीट में बहुत बड़ी गलती कर दी है। हाल ही में आगरा घूमने आईं थाइलैंड की राजकुमारी को लेकर किए ट्वीट में पुलिस ने उन्हें थाइलैंड का राजकुमार बता दिया। जबकि उनका स्वागत करते हुए डीएम और एसएसपी की फोटो भी पोस्ट की गई हैं।
बता दें कि थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिनधोर्न अपने 100 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार 18 जुलाई को ताजमहल का दीदार करने आगरा आई थीं। सुबह भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन गतिमान से आगरा पहुंची थाईलैंड की राजकुमारी का स्टेशन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया था।
मंगलवार 18 जुलाई को ही आगरा पुलिस ने डीएम-एसएसपी द्वारा राजकुमारी का स्वागत करते हुए तस्वीरें आगरा पुलिस के ऑफिसियल ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट कीं। इस पोस्ट में आगरा पुलिस ने बहुत बड़ी गलती करते हुए लिख दिया कि 'SSP आगरा ने आज आगरा आगमन पर थाईलैंड के प्रिंस का स्वागत किया।'
विज्ञापन
साथ ही इस ट्वीट पर यूपी पुलिस, यूपी के डीजीपी, डीजीपी के पीआरओ और आईजी आगरा रेंज को भी टैग कर दिया। गुरुवार को आगरा पुलिस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गौर करने वाली बात है कि खबर लिखे जाने तक भी इस पोस्ट को हटाया नहीं गया।

देखें आगरा पुलिस का ट्वीट...
SSP आगरा ने आज आगरा आगमन पर थाइलैंड के प्रिंस का स्वागत किया।।@Uppolice @dgpup @upcoprahul @igrangeagra pic.twitter.com/L4Vjljlqt7
— AGRA POLICE (@agrapolice) July 18, 2017