फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police found two sisters with help of Instagram

Agra: इंस्टाग्राम पर 'दोस्त' बनकर पुलिस ने ढूंढ निकालीं दो बहनें, परीक्षा में कम नंबर आने पर चली गईं थीं घर से

Mon, 19 Dec 2022 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 10:37 AM IST
सार

आगरा के मलपुरा से लापता दोनों बहनों को पुलिस ने खोज निकाला है। दोनों बहनें परीक्षा में कम नंबर आने पर घर छोड़कर ऋषिकेश चली गई थीं। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों को ढूंढ लिया। 

विज्ञापन
Agra Police found two sisters with help of Instagram
युवतियां - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के मलपुरा से लापता हुईं इंटरमीडिएट और दसवीं की छात्रा दो बहनों को ढूंढने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पर दोस्त बनकर चैटिंग की। मदद के लिए एक नंबर छोड़ा। इस पर छात्राओं ने कॉल किया। पुलिस की सर्विलांस और एसओजी टीम ने उनकी लोकेशन ट्रेस की, वे ऋषिकेश में थीं। मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बस में आते समय उन्हें ढूंढ लिया गया। बेटियों के मिलने से परिजन खुश हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों बहनें परीक्षा में नंबर कम आने की आशंका पर घर से चली गईं थीं।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 16 दिसंबर की शाम को दोनों बहनों के चाचा ने पुलिस को सूचना दी थी। इस पर सर्विलांस, एसओजी, थाना पुलिस को लगाया गया था। छात्राओं के सोशल मीडिया एकाउंट को देखा गया। बड़ी ने इंस्टाग्राम पर एकाउंट बनाया था। एक परिचित के माध्यम से मैसेज डाला गया। पुलिस और छात्राओं के बीच चैटिंग शुरू हो गई। पुलिस ने लिखा कि किसी तरह की जरूरत हो तो बता देना। एक नंबर भी भेज दिया। 

विज्ञापन

मेरठ आ रही थीं दोनों बहनें 

छात्राओं ने रुपये खत्म होने पर मदद मांगी। इस पर पुलिसकर्मी ने मैसेज से बात की, कहा कि मेरठ आ जाना। वहां पर रुपये मिल जाएंगे। एक व्यक्ति को रुपये लेकर भेज रहे हैं। उधर, सर्विलांस टीम ने लोकेशन पता की। यह ऋषिकेश की थी। दोनों बहनें बस से मेरठ आ रहीं थीं। मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग पर टोल प्लाजा पर बस को रुकवा लिया गया। परिजन भी पुलिस के साथ थे। उन्होंने बेटियों को पहचान लिया। वह दोनों के मिलने से खुश हो गए। उन्होंने पुलिस का धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस बनने का है सपना

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, दोनों बहनों से पूछताछ की गई। इनमें बड़ी इंटरमीडिएट तो छोटी हाईस्कूल की छात्रा है। बड़ी ने बताया कि वह आईपीएस बनना चाहती है। उसने अपना इंस्टाग्राम पर एकाउंट भी बनाया है। कुछ महीने पहले उनके बाबा की मौत हो गई थी। इस कारण पढ़ाई नहीं कर पाई थी। 

पिता ने कहा था कि इंटर में नंबर कम आए तो पढ़ाई छुड़वा देंगे। शादी भी कर देंगे। यह सुनकर वो घबरा गई थी। स्कूल में प्री बोर्ड की परीक्षा चल रही है। उसे लग रहा था कि नंबर कम आएंगे। वह पढ़ नहीं पाएगी तो आईपीएस कैसे बनेगी। वह घर से निकली तो छोटी बहन भी साथ चल दी। दोनों बस और ट्रेन से ऋषिकेश पहुंचीं थीं। चार हजार रुपये ही लेकर आए थे। रुपये खत्म हो गए। अब रुपयों की जरूरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed