{"_id":"5ee0908d9a30fe67dc19d524","slug":"agra-police-constables-donate-blood-safe-lives-of-patients-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में खाकी बनी बीमारों का सहारा, कोरोना योद्धाओं ने रक्तदान कर बचाई लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में खाकी बनी बीमारों का सहारा, कोरोना योद्धाओं ने रक्तदान कर बचाई लोगों की जान
Wed, 10 Jun 2020 01:44 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:44 PM IST
सार
सिपाही धीरज चाहर छह बार दे चुके हैं रक्त
विज्ञापन
सिपाही धीरज चाहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ पुलिस कोरोना योद्धा बनकर गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ संकट की घड़ी में बीमार लोगों को रक्त देकर महादानी भी बन रही है। पुलिस मित्र रक्तदान समूह व्हाट्सएप ग्रुप के 30 सदस्य पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन में जरूरत पड़ने पर मरीजों को रक्त दिया।
व्हाट्स एप पर पुलिस मित्र रक्तदान समूह ग्रुप तकरीबन तीन साल पहले बनाया गया था। इसमें आगरा के अलावा हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़ सहित दिल्ली के 90 पुलिसकर्मी जुड़े हैं। इसमें कुछ आम लोगों को भी जोड़ा गया है। इस ग्रुप के एडमिन आरक्षी सुंदर सिंह हैं।
लॉकडाउन के दौरान इस ग्रुप पर कई लोगों ने मेसेज करके मदद मांगी। इस पर ग्रुप के सदस्य रक्तदान करने गए। 30 लोगों ने रक्त देकर लोगों की जान बचाई। जिन लोगों ने रक्त लिया, उन्होंने पुलिसकर्मियों के इस दान पर आभार जताया। ग्रुप के सदस्य बताते हैं कि अब सैकड़ों लोगों को रक्त देकर जान बचाई जा चुकी है।
विज्ञापन
सिपाही धीरज चाहर छह बार दे चुके हैं रक्त
एसएसपी आफिस में तैनात सिपाही धीरज चाहर ने बताया कि वह दो साल पहले ग्रुप से जुड़े थे। ग्रुप के सदस्य लोगों के ब्लड ग्रुप के हिसाब से रक्तदान करने के लिए कहते हैं। इस पर सदस्य रक्तदान करके आते हैं। फिर वो चाहें किसी भी स्थिति में क्यों न हो। धीरज ने ही अब तक छह बार रक्तदान किया है। इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।