फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Caught Satta In Jagdishpura Police Station Crime News

मोबाइल से लगा रहे थे सट्टे का नंबर, दिल्ली से जुड़े तार, 20 गिरफ्तार, सरगना फरार

Sat, 08 Aug 2020 12:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 08 Aug 2020 12:39 AM IST
सार

गुलाब नगर में मकान किराए पर लेकर लगाया जा रहा था, एसओजी ने मारा छापा 

विज्ञापन
Agra Police Caught Satta In Jagdishpura Police Station Crime News
गिरफ्तार सट्टे के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना जगदीशपुरा के गुलाब नगर में मकान किराए पर लेकर सट्टा लगाया जा रहा था। दिल्ली के सटोरियों के संपर्क में सरगना था। एसओजी की टीम ने सूचना पर छापा मारा। इस दौरान 20 लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि दो सरगना भागने में सफल रहे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को बैनारा फैक्टरी के पीछे गुलाब नगर में गोपाल बघेल के मकान में सट्टा होने की सूचना एसओजी और थाना पुलिस को मिली थी। इस पर मकान पर छापा मारा गया। यहां से 20 लोगों को सट्टा करते और खेलते हुए पकड़ लिया गया। दो लोग भागने में सफल रहे। मकान कुछ दिन पहले ही गढ़ी भदौरिया निवासी संजय ने किराए पर लिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona In Mathura: दो वर्ष की बालिका सहित परिवार के छह सदस्य हुए संक्रमित, 1116 हुई संख्या 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय और छोटू सट्टा कराते हैं। मौके से पकड़े गए संदीप, अशोक, जीतू, सनी, रविशंकर और मोनू शर्मा ने बताया कि वह लोगों से सट्टे की रकम लेते हैं। इसके बाद सरगना को देते हैं। मोबाइल से सट्टे का नंबर लगाया जाता है। डायरी में रकम और सट्टा लगाने वालों का नाम लिखा जाता है। रात तकरीबन 12 से दो बजे तक रकम जोड़ लेते हैं। रात में तीन बजे सरगना रकम को ले जाते हैं। इस मामले में जुआ अधिनियम, महामारी एक्ट, धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। 

इनकी हुई गिरफ्तारी 
छत्तीसगढ़ निवासी बलराम, किशोरपुरा निवासी चरन सिंह, अशोक, सलमान, आमिर, जनता कॉलोनी निवासी अनमोल, गुलाब नगर निवासी नीरज वर्मा, विकास नगर निवासी गौतम, गढ़ी भदौरिया निवासी रनवीर सिंह, जगदीशपुरा निवासी शिवनारायण, बीघा नगर निवासी दीपक कुमार, जीतू, मोनू शर्मा, सेक्टर 11 निवासी सनी सिंघल, खतैना निवासी राजाबाबू, शहनबाज, सेक्टर 16 निवासी गोविंद, शांतिपुरम निवासी संदीप, गुलाब नगर निवासी अशोक सक्सैना हैं। संजय और छोटू भाग निकले। 

यह हुई बरामदगी 
13 बंडल सट्टे की पर्चे, डायरी दो, केलकुलेटर एक, रजिस्टर 15, पांच स्केल, 25 डुप्लीकेट पेड बुक, सात मोबाइल, 42160 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed