फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police caught robbers in an encounter in just nine hours looted Activa from grocer

UP: आगरा पुलिस ने महज नौ घंटे में मुठभेड़ में दबोचे लुटेरे, परचून व्यापारी से लूटी थी एक्टिवा

Sat, 16 Dec 2023 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 08:00 AM IST
सार

 कमला नगर पुलिस ने वारदात के नौ घंटे में दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए हैं। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि महिला मित्र को गिफ्ट देने के लिए एक्टिवा  लूटी थी। 
 

विज्ञापन
Agra Police caught robbers in an encounter in just nine hours looted Activa from grocer
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बल्केश्वर (कमला नगर) में शुक्रवार की दोपहर परचून व्यापारी उद्देश्य गुप्ता से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा तानकर दिनदहाड़े स्कूटर लूट लिया। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिला। नौ घंटे बाद मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। एक पैर में गोली लगने से घायल है। पूछताछ में पता चला कि एक बदमाश ने अपनी महिला मित्र को गिफ्ट देने के लिए स्कूटर (एक्टिवा) लूटा था।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी उद्देश्य गुप्ता की बल्केश्वर में बड़ा गुरुद्वारा के पास परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह दोपहर में लगभग 12 बजे 500 मीटर की दूरी पर स्थित चाय की दुकान पर गए थे। वहां से चाय लेकर स्कूटर से लौट रहे थे। टीला मोहल्ले के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने आगे आकर रोक लिया। बाइक से उतरकर एक बदमाश आया और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोबाइल और स्कूटर छीनने लगा। विरोध करते हुए स्कूटर को तेजी से दौड़ा दिया। बदमाश भी पीछे लग गए।
विज्ञापन


आदर्श नगर तिराहे पर हड़बड़ी में स्कूटर दीवार से टकरा गया। वो गिर गए। बदमाश भी आ गए। वह जान बचाने के लिए स्कूटर छोड़कर रिश्तेदार के घर में घुस गए। उधर, एक्टिवा को बदमाश लूट ले गए। सूचना पर एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी और थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को मिला सुराग
एसीपी ने बताया कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों का सुराग मिला। बदमाश हाईवे की तरफ नहीं गए थे। घटनास्थल पर कपड़ा ढके हुए एवेंजर बाइक से एक युवक के साथ युवती जा रही थी। फुटेज से बाइक को व्यापारी ने पहचान लिया। रात तकरीबन 9 बजे पुलिस ने गांव मनोहरपुर में बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश गोली चलाने लगे। मगर, जवाबी कार्रवाई में पकड़े गए। एक के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुकदमे में वांछित मित्र
एसीपी ने बताया कि आरोपी नगला रामबल निवासी प्रिंस उर्फ काली और एटा के जैंथरा निवासी अमन बघेल को गिरफ्तार किया है। प्रिंस के पैर में गोली लगी। वह मूलरूप से सिरसागंज, फिरोजाबाद का रहने वाला है। अमन भी नगला रामबल में ही रहता है। प्रिंस की कमला नगर में एक महिला मित्र है। महिला मित्र ने प्रिंस से स्कूटर दिलाने के लिए कहा था। इस पर उसने लूट की योजना बनाई। घटना के समय महिला मित्र अपने ऊपर कपड़ा ढककर अमन के साथ आई थी। प्रिंस स्कूटर लूटने के बाद भाग गया था। आरोपियों से बाइक और स्कूटर बरामद कर लिया गया है। महिला मित्र की तलाश की जा रही है। वह भी मुकदमे में वांछित है।


कालोनी में पहले भी हो चुकी हैं वारदात
बल्केश्वर में लूट की पहली वारदात नहीं हैं। पूर्व में भी बाइकर्स गैंग लूट कर चुका है। चेन, पर्स और मोबाइल लूट की घटना होती रही हैं। घटना से पीड़ित व्यापारी दहशत में है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed