{"_id":"636a760d93da1d4bca603870","slug":"agra-police-caught-banned-wood-was-being-carried-by-hiding-in-a-husk-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: भूसी के ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे प्रतिबंधित लकड़ी, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भूसी के ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे प्रतिबंधित लकड़ी, पुलिस ने पकड़ा
Tue, 08 Nov 2022 09:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:00 PM IST
सार
बिहार से अंबाला ट्रक में भूसी में छिपाकर प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी की जा रही थी। थाना सिकंदरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक पकड़ लिया। चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सिकंदरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोकाट वन्य क्षेत्र से प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर बिहार के बिलासपुर से ट्रक में भूसी के नीचे छिपाकर अंबाला ले जाया जा रहा था। सिकंदरा के रुनकता में पुलिस की घेराबंदी में ट्रक पकड़ लिया गया। मामले में चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रविवार रात को रुनकता चौकी से आगे चेकिंग के दौरान पुलिस ने लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपना नाम बिहार के औरंगाबाद निवासी संदीप कुमार बताया। कहा कि वह विलासपुर से 14 टन लकड़ी लेकर हरियाणा के अंबाला जा रहा है। यह लकड़ी वन्य क्षेत्र से काटी गई है। जानकारी पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच की। लकड़ी को भूसी के नीचे छिपाया गया था।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम की जांच में पता चला कि कोकाट के पेड़ की लकड़ी है, जोकि प्रतिबंधित है। इसे कोकाट वन्य क्षेत्र से काटा गया। इसके बाद अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा था। चालक लकड़ी के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसका मालिक मनीष अग्रवाल है। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। मामले में सिकंदरा के एसआई सतेंद्र सिंह ने भारतीय वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन