{"_id":"60ec7b8a4af66909824db569","slug":"agra-police-busted-poisonous-liquor-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोठी और जंगल में बन रही थी नकली दारू, आगरा पुलिस की छापामार कार्रवाई में लाखों की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोठी और जंगल में बन रही थी नकली दारू, आगरा पुलिस की छापामार कार्रवाई में लाखों की शराब बरामद
Tue, 13 Jul 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:07 AM IST
सार
आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं तीन आरोपी निबोहरा के धनौली कला स्थित गढ़ी धर्मजीत निवासी रामनरेश, खंदौली के अगरिया बांस निवासी जितेंद्र धाकरे और हरिओम पंडित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गिरफ्त में नकली शराब बनाने वाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना सदर पुलिस ने एकता चौकी क्षेत्र स्थित एक कोठी में छापा मारकर नकली शराब की फैक्टरी पकड़ी है। यहां हरियाणा की शराब में यूरिया और स्प्रिट मिलाकर शराब बनाई जा रही थी। इसकी ठेकों पर बिक्री की जाती थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि ताजगंज की एकता चौकी क्षेत्र स्थित आरके पुरम कॉलोनी में रविवार रात को पंकज नामक व्यक्ति के मकान पर पुलिस ने छापा मारा। यहां से चार लोगों पंकज, बाह निवासी सचिन, अछनेरा निवासी नीरज कुमार और सैमरी का ताल निवासी संजय पाठक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से विभिन्न ब्रांड की 19 पेटी व 11 बोतल अंग्रेजी शराब, 4264 सील-ढक्कन, 125 खाली बोतल, पांच किलोग्राम यूरिया, पांच लीटर स्प्रिट, 6.18 लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश
मामले में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं तीन आरोपी निबोहरा के धनौली कला स्थित गढ़ी धर्मजीत निवासी रामनरेश, खंदौली के अगरिया बांस निवासी जितेंद्र धाकरे और हरिओम पंडित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शाम की भीड़ के समय शराब की ज्यादा बिक्री
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि फरार आरोपी रामनरेश ठेकों पर मुनीम का काम करता है। वह नकली शराब को खपा देता है। अन्य आरोपी भी पूर्व में ठेकों पर काम करते थे। अब नकली शराब बनाकर बेच रहे हैं। ठेकों पर शाम के समय ज्यादा भीड़ रहती है। मजदूर वर्ग के लोग खरीदने आते हैं। वह सील और होलोग्राम भी चेक नहीं करते हैं। असली के बीच नकली शराब की बिक्री कर दी जाती है।
20 लाख रुपये की शराब और बनाने के उपकरण बरामद
फतेहाबाद कस्बे की पुलिस ने ग्राम भीकनपुर के जंगल में नकली शराब की फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को स्प्रिट और यूरिया से शराब बनती मिली। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोग मौका देखकर भाग गए। इस दौरान 2600 लीटर शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। इनकी कीमत करीब बीस लाख रुपये बताई जाती है।
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरीपुरा फतेहाबाद निवासी गुड्डू उर्फ राधा मोहन अपने साथियों के साथ भी भीकनपुर के जंगल में नकली शराब बना रहा है। इस पर पुलिस टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को मौके पर नौ लोग काम करते मिले। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2600 लीटर नकली शराब, एक टिल्लू पंप, एक पैकिंग सीलिंग की मशीन, 3000 खाली प्लास्टिक के पौव्वा, 20 किलोग्राम ढक्कन, स्प्रिट और यूरिया आदि सामान बरामद किया। नकली शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये तथा उपकरणों की कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है पुलिस ने रिंकू निवासी आटा थाना समलखा पानीपत हरियाणा, प्रदीप निवासी पीढ़ारा, संजय निषाद निवासी ग्राम बरिपुरा फतेहाबाद ,गुरमीत निवासी कैथल हरियाणा, दीपक निवासी जींद हरियाणा, अमित निवासी जींद हरियाणा, साहिल निवासी रोहतक, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। वही गुड्डू उर्फ राधा मोहन निवासी बरी पुरा, सोनू निवासी सफीपुर लाइनपार फिरोजाबाद भाग गए।
ये भी पढ़ें:
ताजमहल का समय बदला: अब सूरज की पहली किरण के साथ करिए ताज का दीदार
आगरा: गांव में स्प्रिट से बनाई जा रही थी नकली शराब, पुलिस ने मारा छापा, एक गिरफ्तार