{"_id":"5e1466a78ebc3e880f004cef","slug":"agra-police-bust-murder-case-of-bsnl-officer-arrest-wife-and-boy-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल अधिकारी की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी ने रची थी साजिश, इस तरह दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल अधिकारी की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी ने रची थी साजिश, इस तरह दिया अंजाम
Wed, 08 Jan 2020 12:49 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहगंज क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी में बीएसएनएल के जेटीओ वीरेंद्र कुमार की हत्या में पुलिस ने उनकी पत्नी भावना सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पत्नी के फेसबुक दोस्त दिल्ली नगर निगम के जेई कपिल से प्रेम संबंध थे। वो उससे शादी करना चाहती थी।
इसके लिए पति को रास्ते से हटाना चाहती थी। एक महीने पहले हत्या का प्लान बनाया। कपिल ने अपने दोस्त की मदद से हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या के बाद पत्नी ने घरवालों को झूठी कहानी सुनाई थी। पुलिस ने 48 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
पंचशील कॉलोनी, दौरैठा नंबर एक निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र नाथूराम की हत्या चार जनवरी की रात को कर दी गई थी। उनका शव रविवार तड़के तकरीबन चार बजे घर से 400 मीटर दूर सौ फुटा रोड पर पड़ा मिला था। उनकी पसलियों पर चोट थी। मृतक के भाई सुशील कुमार वर्मा ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपी जूनियर इंजानियर है
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी दौरैठा नंबर दो स्थित अशोक विहार निवासी कपिल कुमार, पंचशील कालोनी निवासी मनीष कुमार सिंह और मृतक की पत्नी भावना है। कपिल कुमार दिल्ली नगर निगम में जूनियर इंजीनियर है।
वहीं मनीष कपिल का दोस्त है। वो बीटेक पास है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। दोनों एक ही कमरे में दिल्ली में रह रहे थे। कपिल और भावना की मुलाकात दो साल पहले एक शादी में हुई थी। इसके बाद कपिल ने भावना की फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों के प्रेम संबंध हो गए।
कपिल 31 साल का है, जबकि भावना 39 साल की। दोनों ने शादी का फैसला किया। मगर, वीरेंद्र के शादी में बाधा बनने की आशंका पर एक महीने पहले उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। घटना वाले दिन कपिल और मनीष दिल्ली से आए। वीरेंद्र की हत्या के बाद दिल्ली भाग गए। पत्नी ने घरवालों को झूठी कहानी बता दी।