फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrested Gangster After 18 Years Crime News

मेवात में पहचान बदलकर 18 साल छिपा रहा गैंगस्टर जाकिर, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Sun, 19 Jul 2020 10:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 Jul 2020 10:14 AM IST
सार

थाना सिकंदरा क्षेत्र में साथियों संग की थी ट्रैक्टर लूट, तीन आरोपी भेजे गए थे जेल
 

विज्ञापन
Agra Police Arrested Gangster After 18 Years Crime News
इनामी जाकिर उर्फ पहलवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सिकंदरा पुलिस और एसओजी ने वर्ष 2002 में हुई लूट के आरोपी 15 हजार के इनामी जाकिर उर्फ पहलवान को गिरफ्तार किया है। उसने अपने बाल और दाढ़ी बड़ी कर ली थी और पहचान छिपाकर नूह मेवात में रह रहा था। शनिवार को वकील से मिलने आया था, तभी सूचना मिलने पर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


आगराः फिर बढ़ने लगी संक्रमितों की तादाद, पंद्रह सौ के करीब पहुंची संख्या, आठ नए कंटेनमेंट जोन बढ़ाएं 
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जाकिर हरियाणा के थाना पुन्हाना स्थित गांव गगवारी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2002 में लूट, जान से मारने की धमकी और गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोरोना: वीकेंड लॉकडाउन में भक्तों को दर्शन नहीं देंगे ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज, मंदिर के पट बंद


जाकिर ने अपने तीन साथियों के के साथ ट्रैक्टर-ट्राली लूट की थी। उसके तीन साथियों को जेल भेज दिया गया था। आरोपियों से पूछताछ में जाकिर का नाम सामने आया था। उसकी तलाश में कई गांव में दबिश दी गई, लेकिन वह हर बार फरार हो जाता था।

पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की भी कर दी थी। इसके बाद मफरूरी में चार्जशीट भी लगा दी गई। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को भावना एस्टेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका केस ट्रायल पर है। उसे केस की जानकारी लेनी थी। इसके अलावा भी कई केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। इसके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed