{"_id":"5e0d80288ebc3e87fa54eb6d","slug":"agra-police-arrested-former-city-sp-president-court-send-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौथ मांगने के मामले में सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथ मांगने के मामले में सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष गिरफ्तार, जेल भेजा
Thu, 02 Jan 2020 11:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष फर्रुख सियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हरीपर्वत पुलिस ने सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष फर्रुख सियर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। सपा नेता के खिलाफ थाना ताजगंज में चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
फर्रुख सियर पीर कल्याणी, हरीपर्वत के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, सपा नेता ने ताजगंज क्षेत्र में अपनी जमीन पर लोन लिया था। इसके लिए जमीन गिरवीं रखी थी। लोन की किस्त नहीं चुका पाने पर बैंक ने जमीन को कुर्क कर नीलाम कर दिया था।
इस जमीन को आजम नाम के व्यक्ति ने खरीदा था। आरोप है कि अक्तूबर 2018 में फर्रुख सियर ने आजम को धमकी दी। जमीन खाली करने को कहा। इसके अलावा चौथ भी मांगी थी। इस पर आजम ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने केस में चार्जशीट पेश कर दी।

इसके बाद भी फर्रुख सियर कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। हरीपर्वत पुलिस आरोपी सपा नेता की तलाश में लगी थी। बुधवार शाम तकरीबन चार बजे पुलिस ने दबिश दी। इस पर सपा नेता घर से निकलकर भाग गया। मगर, पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने दिखाई तेजी
पुलिस ने सपा नेता की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश करने में तेजी दिखाई। सपा नेता को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद सीधे कोर्ट ले गई। इससे सपा नेता के समर्थकों को आने का मौका नहीं मिल सका।
कई दिन से बच रहा था
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाने में वारंट आने की जानकारी सपा नेता को पूर्व में हो गई थी। पुलिस से संपर्क की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।