फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police arrested Atm fraud gang

गर्लफ्रेंड को लड़ाना चाहता था चुनाव, चार राज्यों में 200 वारदात, सरगना सहित गैंग गिरफ्तार

Fri, 31 Aug 2018 06:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 31 Aug 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
agra police arrested Atm fraud gang
पुलिस गिरफ्त में बैठे गैंग के सदस्य।

आगरा में एटीएम केबिन में मदद के बहाने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर खातों से लाखों रुपये निकालने वाला गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गैंग ने दिल्ली एनसीआर सहित यूपी, मध्य प्रदेश, हरियाणा में 200 से ज्यादा वारदात को अंजाम दिया है। उनके पास से विभिन्न बैंक के 49 एटीएम कार्ड, 93 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। सरगना रोहित 12वीं पास है। उसने अपना गैंग बना लिया था। 

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि रोहित ने लोगों से ठगी करके काफी रकम जुटा ली थी। उसकी गर्ल फ्रेंड है। वह काफी रुपये उसे देता था। वह गर्ल फ्रेंड को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा था। उसके लिए टिकट लेने की तैयारी में था। पुलिस की पूछताछ में रोहित ने यह भी बताया कि उनका 10 लोगों का गैंग है।उसके साथी हसरत की दिल्ली में गैराज है। पुनीत टैक्सी चलाता है। रोहित ने बताया कि वह ऐसे एटीएम की फिराक में रहते थे, जिनमें गार्ड नहीं होता था।लोगों के खाते से रकम पार करने के बाद अय्याशी करते थे। अब तक 200 से अधिक वारदात की बात कबूल की है। उनकी गर्लफ्रेंड भी हैं। 
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित सिंह (खतराना मोहल्ला, थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद), पुनीत उर्फ पुन्नी ठाकुर
(जोनामई, अकरबपुर, जसराना, फिरोजाबाद), हसरत अलवी (महाराजपुर, थाना लिंक रोड, गाजियाबाद), निशांत उर्फ गौरा (गढ़ी भदौरिया, जगदीशपुरा) और जावेद (आजमपाड़ा, शाहगंज) हैं। उनके पास से 49 एटीएम कार्ड, 93 हजार रुपये और चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और सीओ छत्ता की टीम ने मंगलवार रात को एत्माद्दौला क्षेत्र में एसबीआई एटीएम के आगे सर्विस रोड पर एक कार को रोका। इसमें पांचों आरोपी पकड़े गए। वह एक और वारदात की फिराक में थे। गैंग का सरगना रोहित है। वह तकरीबन पांच बार अलग- अलग थानों से जेल जा चुका है। वह 12वीं तक पढ़ा है। पिछले दिनों शहर में एटीएम बदलकर रुपये निकाले जाने की कई वारदात सामने आई थीं। इन वारदात में रोहित का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

बुजुर्गों और महिलाओं को बनाते थे शिकार

गैंग ने कई राज्यों में अपना जाल फैला रखा है। वह आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में वारदात कर चुके हैं। दिल्ली की एक महिला भी गैंग में शामिल है, जिसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गैंग बुजुर्ग और महिलाओं को शिकार बनाता था। 

वह एटीएम में रुपये निकालने आने वाले बुजुर्ग और महिला के  लाइन में आगे और पीछे खड़े हो जाते थे। इसके बाद एक व्यक्ति मशीन हैंग होने का बहाना बनाता था। जिसको शिकार बनाना होता था, उससे एटीएम कार्ड मशीन में लगाने को कहते थे। जैसे ही वह मशीन में कार्ड लगाते, वैसे ही कार्ड हाथ में ले लेते थे। इसके बाद पिन एंटर करने के लिए बोलते थे। इसी बीच एटीएम कार्ड बदल देते थे। पासवर्ड देख लेते थे। 

कार्ड धारक के बाहर निकलते ही उसके कार्ड से रुपये निकालते थे। इसके अलावा मशीन की कैंसल की पर गोंद चिपका देते थे, जिससे की काम नहीं करता था। लोगों से मशीन खराब होने की कहकर कार्ड हाथ में लेकर बदलते थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि जिस रूट पर जाना होता था उसका चयन टास से करते थे। गैंग के तीन सदस्य केबिन में जाते थे। दो सदस्य बाहर रहते थे। पकड़े जाने की स्थिति में बाहर वाले साथी आ जाते थे। महिला भी आ जाती थी, जिससे किसी को शक नहीं होता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed