{"_id":"5b0664244f1c1bd9408b78c0","slug":"agra-police-arrested-a-bookie","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL फाइनल के लिए इस शहर में बड़े स्तर पर सट्टेबाजी की है तैयारी, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL फाइनल के लिए इस शहर में बड़े स्तर पर सट्टेबाजी की है तैयारी, ऐसे हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 24 May 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल से मंगलवार रात को आईपीएल पर सट्टा लगाते एक बुकी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को उससे की अहम जानकारी मिली है।
पूछताछ में पुलिस को सटोरिये ने बताया कि आईपीएल के फाइनल के लिए बड़े स्तर पर सट्टा लगाने की तैयारी है। बाहर से कई सटोरिए यहां आने वाले हैं।
ताजगंज थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम पुत्र रविंद्र सिंह निवासी रुपवास, भरतपुर (राजस्थान) है। उसके पास से 197500 रुपये बरामद हुए।

Trending Videos
इसके अलावा दो मोबाइल भी मिले। वह फोन से आईपीएल पर सट्टा लगा रहा था। कई लोग उससे संपर्क में थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी।
इससे पहले 10 से ज्यादा सटोरिए शहर में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फाइनल में बड़े सट्टे की तैयारी है।शहर के सटोरिए बाहर सट्टा लगा रहे हैं। जबकि बाहर के यहां आए हुए हैं।
फाइनल से पहले ही छापामारी की जाएगी। जल्द ही कई और बड़े सटोरिए गिरफ्तार हो चुके हैं। नोएडा में पकड़े गए श्याम बोहरा का नेटवक भी अभी तक सक्रिय है। पुलिस के पास जानकारी है कि कमला नगर, सदर और ताजगंज में सटोरियों के नए रैकेट भी सक्रिय हुए हैं।