फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police arrest sexual assault accused by the help of victim

आगरा: दुष्कर्म पीड़िता की छोटी सी जानकारी ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी तक, हुई गिरफ्तारी

Tue, 08 Mar 2022 09:22 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Mar 2022 09:22 AM IST
सार

बीकॉम की छात्रा को ऑटो में बिठाकर आरोपी एत्मादपुर क्षेत्र में सूनसान स्थान पर ले गए। यहां छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग निकले। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को ऑटो के पीछे लिखे चार अंक बताए, जिसके बाद पुलिस ने आरटीओ एप की मदद से ऑटो मालिक की जानकारी ली।

विज्ञापन
Agra police arrest sexual assault accused by the help of victim
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

टूंडला क्षेत्र की बीकॉम की छात्रा घटना के बाद से दहशत में है। पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस छात्रा की समझदारी से ही आरोपियों तक पहुंच सकी। घटना के बाद आरोपी भूरा यादव ने उसे टूंडला में पुल के पास छोड़ा था। इस दौरान पीड़िता ने ऑटो के आखिर के चार अंक याद कर लिए थे। उसके पीछे गिरीश यादव भी लिखा था। पुलिस ने इन सब सूचनाओं के आधार पर जांच की। इससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने की राह मिल गई।

विज्ञापन

घरवालों को दी जानकारी 

छात्रा ने टूंडला में सबसे पहले अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी थी। वह टूंडला थाना पहुंचे थे। वहां से पुलिस ने कह दिया कि मामला एत्मादपुर क्षेत्र का है। इसलिए वहां के थाने में जाओ। एत्मादपुर में पीड़िता के आने पर कई सवाल किए गए।

विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी पुलिस

काफी देर तक थाना एत्मादपुर और टूंडला पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। एत्मादपुर पुलिस ने पीड़िता को साथ ले जाकर घटनास्थल देखा था। एसपी और सीओ तक छात्रा से सवाल करते रहे। इसके बाद घटना की पुष्टि होने पर रात तकरीबन दो बजे मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पीड़िता से आरोपियों के बारे में पूछा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मददगार साबित हुया छात्रा का बयान 

पीड़ित छात्रा का एक बयान पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाने में मददगार साबित हुआ। उसने बताया था कि ऑटो का नंबर बैठते समय नहीं देखा था। जब आरोपी उसे छोड़ने ले गया, तब ऑटो के आखिर के चार अंक याद कर लिए। यह 8593 थे। उसने यह भी बताया था एक आरोपी के हाथ पर भूरा यादव लिखा था। वह आपस में भूरा और यशपाल नाम से पुकार रहे थे। दोनों नगला हंसराज के बता रहे थे। 

पुलिस ने दबोचे आरोपी 

इस बारे में पता चलने पर पुलिस ने वाहन स्वामी के बारे में पता करने वाले एप पर नंबर डाला। यूपी 80 डीटी 8593 डालने पर भूरा यादव का नाम और पता आ गया। इससे आरोपी के बारे में जानकारी मिल गई। तलाश करने पर पुलिस को दोनों खंदौली रोड पर मिल गए।

कानपुर हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म की दूसरी घटना 

कानपुर हाईवे पर एत्मादपुर क्षेत्र में एक साल के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है। मार्च 2021 में एत्मादपुर से एत्माद्दौला क्षेत्र में अपने मायके पति के साथ जा रही विवाहिता के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसे झरना नाला के जंगल में ले गए थे।

पति के सामने हुई थी घटना 

पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया था। उनसे लूटपाट भी की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पीड़िता ने पहले छलेसर चौकी पर शिकायत की थी। वहां से उसे एत्माद्दौला थाना भेजा गया था। 

दो अन्य घटना

हाल ही में वाटर वर्क्स से एक युवती को कार में ले जाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा था। इसी तरह एक होटल में अलीगढ़ की युवती के साथ घटना हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed