फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police are searching for kidnapper who kidnaps minor girl

आगरा: नाबालिग लड़की को बुर्का पहनाकर अगवा कर ले गया छह बच्चों का पिता, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 27 Feb 2021 09:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Feb 2021 09:55 AM IST
सार

  • किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने मेरठ में दी दबिश, नहीं मिली पीड़िता 
  • पुलिस ने अपहरण के आरोपी की पत्नी और दो भाभियों को भेजा जेल 

विज्ञापन
agra police are searching for kidnapper who kidnaps minor girl
नाबालिग लड़की को ले जाता आरोपी युवक (सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा क्षेत्र के अस्पताल के बाहर से किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने मेरठ और अलीगढ़ में दबिश दी। मगर, आरोपी हाथ नहीं आ सका है। किशोरी का भी पता नहीं चला है। हालांकि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी की पत्नी और दो भाभियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसका भाई भी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी छह बच्चों का पिता है। उसने तीसरी बार किशोरी का अपहरण किया है।

विज्ञापन

 
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपनी बुआ के घर न्यू आगरा में रह रही थी। 23 फरवरी को दयालबाग स्थित एक अस्पताल से दवा लेने आई थी। तभी अचानक लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक उसे ले जाता नजर आया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर औरंगाबाद गांव निवासी मेहताब राणा के रूप में हुई। वह कंधे पर बैग टांगकर अस्पताल में आया। वह बाहर आया तो उसके साथ किशोरी थी। वह बुर्का पहने हुए थी। वह उसे लेकर जाता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हरीपर्वत अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी मेहताब राणा की पत्नी भूरी, भाभी रेशमा और शानू को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को जेल भेजा गया है। 

सूत्रों के मुताबिक, मेहताब का भाई गुलफाम भी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि चार टीम आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के प्रयास में लगी हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। 

तीन बार किया अगवा 
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में मेहताब किशोरी को अगवा करके ले गया था। उसे मेरठ में ले जाकर रखा था। तब आरोपी को उसके घरवालों ने शरण दी थी। मुकदमा दर्ज किया गया था। दबाव में मेहताब के परिजन किशोरी को मेरठ के एक थाने में छोड़ गए थे। दो माह बाद मेहताब राणा किशोरी को अगवा करके ले गया था। 

इस बार पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। उसके पास हाईकोर्ट का स्टे था। पुलिस ने पहले स्टे खारिज कराया था। बाद में उसे जेल भेजा था। मुकदमे में दो नाम और बढ़ाए गए थे। मुकदमे की विवेचना आज तक लंबित है। पुलिस मददगारों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। अब मेहताब राणा किशोरी को तीसरी बार अगवा करके ले गया। उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया। 

छह बच्चों का पिता है आरोपी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि वर्ष 2018 में मेहताब राणा मेरठ से आगरा के होटल में नौकरी करने आया था। तभी उसकी पहचान किशोरी के पिता से हो गई। मेहताब ने ताजगंज क्षेत्र में एक मकान किराये पर ले लिया। 

यहां पर उसकी मुलाकात किशोरी से हो गई। उसे जाल में फंसाने के बाद मिलने लगा। विवेचना में पता चला कि आरोपी की शादी दस साल पहले हुई थी। उसके छह बच्चे भी हैं। न्यू आगरा थाने की एक टीम ने मेरठ में डेरा डाल रखा है। हालांकि उसकी लोकेशन दिल्ली की मिली है।

बेटी को बरामद कराने के लिए ट्विटर पर छेड़ी मुहिम 
थाना न्यू आगरा क्षेत्र से किशोरी के अपहरण के मामले में ट्वीट भी किया गया है। इसके बाद किशोरी को बरामद करने के लिए ट्विटर पर मुहिम छेड़ दी गई है। किशोरी को ले जाने का सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किया गया। इस पर आगरा पुलिस ने भी ट्वीट किया। इसमें पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी गई है। वहीं प्रकरण के बारे में भी बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed