आगरा बवाल: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस रही अलर्ट, तैनात की गई फोर्स
सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में हुई आगजनी की घटना के बाद पुलिस जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स लगाई गई। थाना प्रभारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के आदेश किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुनकता में तीन घरों में आगजनी की घटना हुई। घर समुदाय विशेष के लोगों के थे। शुक्रवार को जुमे की नमाज होनी थी। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने अलर्ट कर दिया। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स लगाई गई। थाना प्रभारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के आदेश किए गए। रुनकता में लोग जुमे की नमाज की तैयारी कर रहे थे। इस पर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
रुनकता की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर मैसेज आने लगे थे। इसकी जानकारी अधिकारियों को हो गई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को आशंका थी कि जुमे की नमाज के बाद लोग अपनी कोई प्रतिक्रिया दे सकते हैं। शहर की फिजा नहीं बिगड़ जाए। इस पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अलर्ट जारी कर दिया गया। मंटोला में जामा मसजिद सहित लोहामंडी, शहीद नगर, न्यू आगरा सहित अन्य मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स लगाई गई। चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई। रुनकता में भी नमाज के समय पुलिस और पीएसी मौजूद थी। अधिकारी खुद मौजूद रहे।
शीघ्र हो गिरफ्तारी
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने बताया कि पुलिस की ढुलमुल रवैये की वजह से यह घटना हुई है। इस मामले को प्रारंभिक स्तर पर ही गंभीरता से लिया जाता तो यह घटना नहीं होती। सुनील पाराशर ने कहा कि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए।
आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग
ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश ने रुनकता में घरों में आग लगाने की घटना की बड़े शब्दों में निंदा करते हैं। महानगर अध्यक्ष अदनान कुरैशी का कहना है कि आरोपियों से प्रशासन सख्ती से निपटे। आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। उनकी जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। अगर, ऐसा नहीं होता है तो समाज के लोग बैठक करके रणनीति बनाएंगे। उनके साथ मोहम्मद शरीफ काले, मोहम्मद अंसार, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद फरहान, बशीर खान आदि मौजूद रहे।