फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police alert Friday prayers force deployed after girl kidnapping and  people set fire to gym trainer house 

आगरा बवाल: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस रही अलर्ट, तैनात की गई फोर्स

Fri, 15 Apr 2022 11:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 11:37 PM IST
सार

सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में हुई आगजनी की घटना के बाद पुलिस जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स लगाई गई। थाना प्रभारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के आदेश किए गए। 

विज्ञापन
Agra Police alert Friday prayers force deployed after girl kidnapping and  people set fire to gym trainer house 
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुनकता में तीन घरों में आगजनी की घटना हुई। घर समुदाय विशेष के लोगों के थे। शुक्रवार को जुमे की नमाज होनी थी। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने अलर्ट कर दिया। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स लगाई गई। थाना प्रभारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के आदेश किए गए। रुनकता में लोग जुमे की नमाज की तैयारी कर रहे थे। इस पर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


रुनकता की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर मैसेज आने लगे थे। इसकी जानकारी अधिकारियों को हो गई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को आशंका थी कि जुमे की नमाज के बाद लोग अपनी कोई प्रतिक्रिया दे सकते हैं। शहर की फिजा नहीं बिगड़ जाए। इस पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अलर्ट जारी कर दिया गया। मंटोला में जामा मसजिद सहित लोहामंडी, शहीद नगर, न्यू आगरा सहित अन्य मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स लगाई गई। चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई। रुनकता में भी नमाज के समय पुलिस और पीएसी मौजूद थी। अधिकारी खुद मौजूद रहे। 

विज्ञापन

शीघ्र हो गिरफ्तारी 

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने बताया कि पुलिस की ढुलमुल रवैये की वजह से यह घटना हुई है। इस मामले को प्रारंभिक स्तर पर ही गंभीरता से लिया जाता तो यह घटना नहीं होती। सुनील पाराशर ने कहा कि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग

ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश ने रुनकता में घरों में आग लगाने की घटना की बड़े शब्दों में निंदा करते हैं। महानगर अध्यक्ष अदनान कुरैशी का कहना है कि आरोपियों से प्रशासन सख्ती से निपटे। आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। उनकी जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। अगर, ऐसा नहीं होता है तो समाज के लोग बैठक करके रणनीति बनाएंगे। उनके साथ मोहम्मद शरीफ काले, मोहम्मद अंसार, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद फरहान, बशीर खान आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed