{"_id":"5b39fb4f4f1c1b13358b9d82","slug":"agra-players-selected-for-ranji-team-top-thirty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के 3 क्रिकेटर्स ने यूपी रणजी टीम में चयन के लिए दे रहे 'अंतिम परीक्षा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के 3 क्रिकेटर्स ने यूपी रणजी टीम में चयन के लिए दे रहे 'अंतिम परीक्षा'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 02 Jul 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
यूपी रणजी टीम के टॉप 30 में चयनित होने वाले खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के तीन खिलाड़ियों का रणजी टीम के 60 खिलाड़ियों के स्क्वायड में चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों की उत्तर प्रदेश रणजी टीम में शामिल होने के लिए अंतिम परीक्षा भी शुरू हो चुकी है।
आगरा से अक्षत पांडे, पंकज यादव और राहुल शर्मा को 60 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से 60 खिलाड़ियों की चार टीमें बना दी गई हैं।
इन टीमों के मध्य मैच शुरू हो चुके हैं। हरेक खिलाड़ी को यूपीसीए तीन-तीन मैच खेलने का अवसर दे रही है। मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में शामिल किया जाएगा।

Trending Videos
यह खिलाड़ी चार दिवसीय मैच, एक दिवसीय मैच और टी-20 मैचों के लिए चयनित किए जाएंगे। आगरा के तीन खिलाड़ियों का नाम 60 खिलाड़ियों की सूची में आने के बाद शहर की क्रिकेट को नई उड़ान भरने का मौका मिल सकता है।
यूपीसीए की क्रिकेट प्रमोशन कमेटी के चेयरमैन कमल चावला का कहना है कि आगरा के इन तीनों खिलाड़ियों ने यूपी रणजी के ट्रायल में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उम्मीद है कि 30 खिलाड़ियों की स्क्वायड के लिए भी इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा।