{"_id":"6319badacac42a5e4c22d932","slug":"agra-player-harshita-to-participate-in-international-taekwondo-championship-in-nepal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: सीखने पहुंची थीं आत्मरक्षा, जज्बे ने बनाया चैंपियन, अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी हर्षिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सीखने पहुंची थीं आत्मरक्षा, जज्बे ने बनाया चैंपियन, अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी हर्षिता
Thu, 08 Sep 2022 03:22 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Sep 2022 03:22 PM IST
सार
हर्षिता गुप्ता जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आधा दर्जन से ज्यादा पदक अपने नाम कर चुकी हैं। बब वह नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्षिता गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में आत्मरक्षा के उपाय सीखने रिंग में पहुंची आठ साल की हर्षिता गुप्ता अपनी लगन और मेहनत के बल पर जिला, राज्य और फिर राष्ट्रीय चैंपियन बन गईं। अब वो नेपाल के पोखर में 23 सितंबर से 25 सितंबर तक प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा हर्षिता गुप्ता जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आधा दर्जन से ज्यादा पदक अपने नाम कर चुकी हैं। अब वो 17 साल की हैं। हर्षिता ने आठ साल की उम्र में आत्मरक्षा के उपाय सीखने के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण में प्रवेश लिया था।
विज्ञापन
उनकी फुर्ती देख कोच पंकज शर्मा ने हर्षिता के पिता को ताइक्वांडो में करियर बनाने का सुझाव दिया। पिता पंकज ने सलाह मानी और नतीजा यह रहा कि प्रैक्टिस के एक साल बाद ही हर्षिता ने वर्ष 2013 के जिलास्तरीय मून ओलंपिक में पहला स्वर्ण प्राप्त किया। इसके बाद शुरू हुआ सिलसिला अब तक चल रहा है।
विज्ञापन
पदक लाना मकसद
हर्षिता ने कहा कि मेरा लक्ष्य नेपाल में होने वाली माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक लेकर लौटना है।गले में डाल देती है पदक
हर्षिता के पिता पंकज गुप्ता का कहना है कि मैंने कभी बेटी को खेलने से नहीं रोका। मुझे अच्छा लगता है जब वो मेरे गले में पदक लाकर पहना देती है।किक में है ताकत
कोच पंकज शर्मा का कहना है कि हर्षिता में गजब की फुर्ती है। साथ ही किक मारने की क्षमता काफी ताकत भरी है। यही हर्षिता के खेल की ताकत भी है।ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्षिता की उपलब्धियां
- 2013 में मून ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
- 2016 में स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2017 में जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2018 व 2019 में जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक।
- 2022 में नोएडा ओपन नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया।
- 2022 में आगरा ताज ओपन नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।