फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Petrol Diesel Price Today: Petrol Diesel Price Today Agra Iocl 7th November 2021

Petrol Diesel Price: दो दिन से नहीं बढ़े दाम, जनता को मिली राहत, जानिए आगरा में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

Sun, 07 Nov 2021 10:38 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 07 Nov 2021 10:38 AM IST
सार

केंद्र सरकार के वैट कम करने से डीजल 12.11 रुपये और पेट्रोल 11.69 रुपये सस्ता हुआ है। पेट्रोलियम पदार्थ के लगातार दाम बढ़ने से लोगों को राहत मिली, लेकिन लोगों का यही कहना है कि डीजल-पेट्रोल के दाम और कम होने चाहिए। इससे सामान्य आय वाले परिवार पर पेट्रोल-डीजल की महंगाई की मार कम पड़े।
 

विज्ञापन
Agra Petrol Diesel Price Today: Petrol Diesel Price Today Agra Iocl 7th November 2021
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती होने के बाद से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। आगरा में शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई। शुक्रवार को शहर में 12 रुपये तक पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे थे। रविवार को पेट्रोल 95.02 रुपये और डीजल 86.53 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।
विज्ञापन


आगरा पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि तीन से पांच नवंबर तक दो बार कीमतें कम हुई हैं। तीन नवंबर को पेट्रोल के दाम 107.12 रुपये और डीजल का भाव 99.04 रुपये था। चार नवंबर को केंद्र सरकार के वैट कम करने पर पेट्रोल के दाम 101.22 रुपये और 87.22 रुपये डीजल मिला। छह नवंबर को फिर कीमतें कम हुईं और पेट्रोल शनिवार सुबह से 95.02 रुपये और डीजल 86.53 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
विज्ञापन


ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)
तिथि                  पेट्रोल              डीजल 
चार जनवरी          83.62             74.22
चार  फरवरी          85.86             77.47
चार मार्च             89.32             81.84
चार अप्रैल            88.86             81.25
चार मई               88.87             81.32
चार जून              92.07             86.06
चार जुलाई            96.69             89.76
चार अगस्त           98.96              90.27
चार सितंबर           98.57              89.26
चार अक्तूबर          99.62              91.80
तीन नवंबर            107.12          99.04
चार नवंबर            101.22          87.22
पांच नवंबर            95.43           86.93
छह नवंबर             95.02            86.53

रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत 
प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

रेड जोन में बरकरार आगरा: प्रदूषण बढ़ने से धुंध में छिपी ताजमहल की खूबसूरती, खतरनाक हुई हवा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed