फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra paras hospital case: CCTV cameras closed on the morning of April 26

श्री पारस अस्पताल प्रकरण में बड़ा खुलासा: 26 अप्रैल की सुबह बंद किए गए थे सीसीटीवी कैमरे

Mon, 12 Jul 2021 12:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jul 2021 12:49 PM IST
सार

आईएमए की जांच समिति की पूछताछ में मरीज और परिजनों ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि 26 अप्रैल को सुबह सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे।

विज्ञापन
agra paras hospital case: CCTV cameras closed on the morning of April 26
पारस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के श्री पारस अस्पताल प्रकरण को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आईएमए जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार श्री पारस अस्पताल में 26 अप्रैल को सुबह अफरातफरी होने के बाद सुबह साढ़े दस बजे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। स्टाफ कुछ भी बताने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन

 
जांच समिति के एक सदस्य ने बताया कि समिति के दो सदस्यों ने 58 मरीज और उनके परिजनों से फोन पर बात की है। इसमें कुछ मरीजों के परिजनों ने बताया कि ऑक्सीजन की परेशानी तो बनी हुई थी। 26 अप्रैल की सुबह अस्पताल में अफरा-तफरी दिखी, कुछ समझ में नहीं आ रहा था। सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल के सीसीटीवी भी बंद कर दिए। इससे आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू में भर्ती मरीजों की जानकारी भी नहीं हो पा रही थी। 
विज्ञापन


अस्पताल स्टाफ से पूछते भी तो कोई तकनीकी गड़बड़ी बताता, लेकिन कुछ अनहोनी की आशंका प्रतीत हो रही थी। इसके बाद शाम तक अस्पताल से शवों को परिजन ले जाते भी दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरिन्जय ने दी मरीजों की जानकारी
- 25 अप्रैल की रात को 86 मरीज।
- 26 अप्रैल की तड़के पांच और मरीज भर्ती हुए।
- 26 अप्रैल की शाम तक 10 मरीजों की मौत बताई।
- 27 अप्रैल की सुबह तक 81 मरीजों की सूची दी है। 

नहीं हुई बैठक
जांच समिति के सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने कहा कि रविवार को बैठक नहीं हुई है, सोमवार को अभी तक की जांच की रिपोर्ट सभी सदस्य रखेंगे। उसकी समीक्षा करने के बाद आगे की जांच की रूपरेखा तय होगी। इससे ज्यादा कुछ जानकारी नहीं नहीं दे सकता।
 
कई अहम जानकारियां मिलीं
आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि जांच में कई अहम जानकारी मिली हैं, अभी सभी मरीजों से बात नहीं हो पाई है, कई के फोन बंद आ रहे हैं, ऐसे में बाकी के मरीजों से बात करने में दो-तीन दिन लगेंगे। इसके बाद समिति रिपोर्ट सौंपेगी। 

सभी 91 मरीज ऑक्सीजन पर थे
मरीजों से पूछताछ में यह भी जानकारी मिली कि सभी मरीज ऑक्सीजन पर थे। इनमें से कई मरीज की हालत बेहद गंभीर थी। आईसीयू में भी इलाज चल रहा था। डॉ. अरिंजय जैन भी मौके पर थे। ऑक्सीजन की कमी से लगातार स्थिति बिगड़ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed