{"_id":"5cc2d506bdec2214505478c7","slug":"agra-north-assembly-by-elections-bjp-will-declare-candidate-name-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा उत्तर विधानसभा सीट: दो ब्राह्मण प्रत्याशियों के बीच बड़ा 'दांव' खेल सकती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा उत्तर विधानसभा सीट: दो ब्राह्मण प्रत्याशियों के बीच बड़ा 'दांव' खेल सकती है भाजपा
Fri, 26 Apr 2019 03:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Apr 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का झंडा
आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर दो प्रमुख दलों ने ब्राह्मण चेहरे को उतारकर मुकाबले को रोचक कर दिया है। अब सबकी नजरें भाजपा प्रत्याशी की ओर टिकी हैं। पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए भाजपा वैश्य समाज के ही प्रत्याशी पर दांव लगाने की तैयारी में है। इसमें संगठन के एक वरिष्ठ नेता का नाम लगभग तय माना जा रहा है। जल्द ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो सकती है।
पिछले कई दशकों से उत्तर विधानसभा सीट पर भाजपा का ही कब्जा रहा है। इसमें भी वैश्य समाज से जुड़े विधायक रहे हैं। ऐसे में भाजपा इसी आधार पर अब फिर से वैश्य समाज का ही प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी में सक्रिय व वैश्य समाज से जुड़े कइयों ने आवेदन भी किया है।
इनमें पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का नाम भी शामिल है। ब्रज क्षेत्र की टीम में शामिल एक और दावेदार जोर मार रहे हैं। बताया जा रहा है कि वाराणसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के बाद भाजपा अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है।

Trending Videos
सपा और कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। विदेश में पढ़े-लिखे सूरज का राजनीति में यह पहला कदम है। इससे पहले वह कभी किसी संगठन में सक्रिय नहीं रहे।
कांग्रेस ने रणवीर शर्मा को उपचुनाव के मैदान में उतारा है। मूल रूप से खेरागढ़ के रहने वाले रणवीर शर्मा वर्ष 1982 में आगरा कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद वह एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस के प्रदेश संगठन और कांग्रेस में भी प्रदेश महासचिव के पदों पर रहे।
दो नामांकन से खुला खाता
उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गुरुवार को दो नामांकन किए। इसमें वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राशि अली और निर्दलीय प्रत्याशी अंबेडकरी हसनूराम ने नामांकन कर खाता खोला। गुरुवार को 10 और आवेदकों ने नामांकन पत्र लिए।