{"_id":"61d8e2a9a0bc8f1be5740a98","slug":"agra-news-shri-dorilal-agarwal-national-disabled-scholarship-126-students-got","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा : श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय दिव्यांग छात्रवृत्ति 126 छात्र-छात्राओं को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा : श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय दिव्यांग छात्रवृत्ति 126 छात्र-छात्राओं को मिली
Sat, 08 Jan 2022 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Jan 2022 06:32 AM IST
सार
विकलांग सहायता संस्था आगरा शाखा और अमर उजाला फाउंडेशन ने किया वितरण। वर्ष 2021 के लिए 20 राज्यों के 116 जिलों से 340 मेधावियों ने किया था आवेदन।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति 126 मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। छात्रवृत्ति के लिए वर्ष 2021 में 20 राज्यों के 116 जनपदों से 340 मेधावियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 80 नए एवं 46 पुराने छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
विज्ञापन
यह छात्रवृत्ति विकलांग सहायता संस्था आगरा शाखा (मुख्यालय मथुरा) और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान दी जाती है। विकलांग सहायता संस्था आगरा शाखा के सचिव प्रेमचंद्र जैन और अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता ने बताया कि दिव्यांग मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए यह छात्रवृत्ति सेवा प्रकल्प वर्ष 1985 से मथुरा में शुरु की गई थी।
विज्ञापन
1989 से यह कार्यक्रम अमर उजाला के संस्थापक संपादक एवं विकलांग सहायता संस्था के संस्थापक मुख्य संरक्षक डोरीलाल अग्रवाल के नाम से प्रति वर्ष आयोजित की जा रही है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि ओमिक्रॉन के खतरे के कारण छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है। छात्रवृत्ति की राशि मेधावियों को चेक से भेज दी गई है। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि उत्तर-पूर्वी राज्यों को छोड़ देश के सभी राज्यों तक इसका प्रसार हो चुका है।
विज्ञापन
सहसचिव सुनील विकल ने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से आवेदन प्राप्त हुए। संस्था के कोषाध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने बताया कि 8,35,200 रुपये की राशि 46 पुराने छात्र-छात्राओं को और 12,88,800 रुपये की राशि इस वर्ष चयनित 80 छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। कुल 21 लाख 24 हजार रुपये की छात्रवृत्ति इस वर्ष प्रदान की गई, जिसमें अमर उजाला फाउंडेशन का 14 लाख रुपये का विशेष योगदान रहा।
इंजीनियरिंग कर रहे 22 छात्र
सचिव प्रेमचंद्र जैन ने बताया कि इस वर्ष इंजीनियरिंग के 22 छात्र, पीएचडी कर रहे पांच छात्र, एमबीबीएस के सात छात्र, एमटेक कर रहे तीन छात्र, एमबीए के पांच छात्र, एमसीए के चार छात्र, बीए के 20 छात्र, एमए के 10 छात्र, एमकॉम के दो छात्र, एलएलबी कर रहे तीन छात्रों के अलावा 45 अन्य छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।