{"_id":"6ad7c53cb712c74e6f061bd9","slug":"agra-news-road-accident-death-agra-news-c-421-1-sagr1008-19839-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फिरोजाबाद चौराहे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फिरोजाबाद चौराहे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद के फिरोजाबाद चौराहे पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कालीचरण (50) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरोज देवी घायल हो गईं। बाइक पर सवार 3 वर्षीय नातिन को चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल महिला को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है।
थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी कालीचरण मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी सरोज देवी और नातिन रागिनी (3) के साथ फिरोजाबाद जिले के गांव बसई मोहम्मदपुर से अपनी पुत्रियों रामा व राधा के घर से बाइक पर लौट रहे थे। जैसे ही वह कस्बा फतेहाबाद के फिरोजाबाद चौराहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल कालीचरण को उपचार के लिए आगरा भेजा, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी सरोज देवी को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया। हादसे में रागिनी सुरक्षित बच गई। परिजनों के मुताबिक, कालीचरण के 4 पुत्र हैं। इनमें सबसे बड़ा राजू विवाहित है, जबकि टिंकू, सुभाष और शिवा अविवाहित हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को टक्कर मारने वाली कार का नंबर मिल गया है, जिसके आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।