फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news pinahat thug gang busted

Agra News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के 12 अभियुक्त गिरफ्तार

Thu, 27 Nov 2025 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
agra news pinahat thug gang busted
पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के दर्जनभर अभियु
पिनाहट। थाना बसई अरेला पुलिस और सर्विलांस पूर्वी की टीम ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह विज्ञापन निकलवा कर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाता था।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ी गिर्राज सिंह की ओर से थाना बसई में लिखित तहरीर दी गई थी कि टिंकू नाम का व्यक्ति अपने कुछ दोस्तों के साथ उसकी दुकान पर आया था। उसे मेट्रो एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के बारे में बताया गया और 7500 रुपये की ठगी की गई। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। थाना पुलिस और सर्विलांस की टीम ने गिरोह के लोगों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मुखबिर की सूचना पर टीम ने ठगी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को हनुमान मंदिर स्याहीपुरा और सात सदस्यों को पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तलाशी में पकड़े गए अभियुक्तों से 13 मोबाइल और 9500 रुपये की नकदी, विभिन्न फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने गिर्राज से भी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की थी। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम टिंकू, रामनरेश, मनोज, जोगेंद्र उर्फ बम्फू, सोनू उर्फ सत्यवीर, धीरज, मदन, रामनजर, सोनू, बृजेश कुमार उर्फ बॉबी, बाबू, निवासीगण काकर ख्याली की मढैया थाना पिढौरा, छोटे लाल निवासी पुरा जवाहर स्याहीपुरा थाना बसई अरेला बताए। पुलिस ने गैंग के सभी सदस्यों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed