{"_id":"694c5118eec9daa38809b435","slug":"agra-news-pinahat-posh-mela-agra-news-c-149-1-pin1001-105279-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन पौष मेला: 25 दिसंबर से एक माह तक चलेगा व्यापार और रौनक का उत्सव, तैयारियां हुईं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन पौष मेला: 25 दिसंबर से एक माह तक चलेगा व्यापार और रौनक का उत्सव, तैयारियां हुईं पूरी
Thu, 25 Dec 2025 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:16 AM IST
सार
प्राचीन पौष मेले में राजस्थान, मध्य प्रदेश, इटावा, आगरा और मैनपुरी सहित कई जिलों के व्यापारी भाग लेते हैं। मेले में गृह उपयोगी सामान, कपड़े, खिलौने, आभूषण, हस्तशिल्प और खान-पान की वस्तुएं प्रमुख रहती हैं।
विज्ञापन
मेला
विस्तार
विज्ञापन
आगरा के पिनाहट कस्बा स्थित रामलीला मैदान में प्राचीन पौष मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेले का आयोजन 25 दिसंबर से 25 जनवरी तक किया जाना है। मेला मैदान में राजस्थान के पत्थर व्यापारी मैदान में अपनी दुकानें लगा चुके हैं। वहीं, बुधवार को दूर-दूर से कई दुकानदार अपनी दुकान लगाने मैदान में पहुंचे।
यह मेला प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। मेले में राजस्थान, मध्य प्रदेश, इटावा, आगरा और मैनपुरी सहित कई जिलों के व्यापारी भाग लेते हैं। मेले में गृह उपयोगी सामान, कपड़े, खिलौने, आभूषण, हस्तशिल्प और खान-पान की वस्तुएं प्रमुख रहती हैं। खरीदारी के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान से लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। रामलीला कमेटी अध्यक्ष नवीन पाराशर ने बताया कि एक महीने तक लगने वाले मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन तैनात रहेगा। मेले के लिए व्यापारियों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।