फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS MOTHER SON ASSAULTED

Agra News: काॅलेज में झगड़े के बाद पड़ोसी ने मां-बेटे पर किया हमला

Thu, 30 Apr 2026 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS MOTHER SON ASSAULTED
आगरा। कॉलेज में हुए विवाद के बाद छात्र और परिजन ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


छीपीटोला निवासी संजय जैन ने बताया कि उनके बेटे शुभ जैन का ओलिया सड़क लक्कड़ मंडी निवासी पर्व जैन से कॉलेज में विवाद हुआ था। उस समय समझौता हो गया था। 26 अप्रैल रात करीब 11:45 बजे डीसी विलास होटल, छीपीटोला चौराहे के पास बेटे शुभ जैन और पत्नी बबीता को पर्व जैन, उसके पिता नीरज जैन (गोट वाले), अशमित जैन और दो अन्य युवकों ने मिलकर ईंट, कड़े और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में शुभ और बबीता को कई चोटें आई हैं। बबीता के हाथ में गंभीर चोट आई है। थाना अध्यक्ष रकाबगंज ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed