{"_id":"65e8ce5fb0ed9e446601e096","slug":"agra-news-miss-world-equador-agra-news-c-364-1-ag11002-105098-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मिस वर्ल्ड इक्वाडोर ने जानी वाइल्डलाइफ एसओएस की कार्यशैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मिस वर्ल्ड इक्वाडोर ने जानी वाइल्डलाइफ एसओएस की कार्यशैली
विज्ञापन
आगरा। मिस वर्ल्ड इक्वाडोर 2024, सैंड्रा अल्वाराडो ने वन्यजीव संरक्षण शिक्षा दौरे के लिए भारत में वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र एवं आगरा भालू संरक्षण केंद्र का दौरा किया। एनजीओ की देखरेख में रह रहे हाथी और भालुओं से मुलाकात की। उन्होंने बचाव कर लाए गए हाथियों और भालुओं का इतिहास जानने के साथ उनकी देखभाल के विषय में जाना।
सैंड्रा ने पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों के साथ सूचनात्मक सत्र में भाग लिया और एशियाई हाथियों के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने वाइल्डलाइफ एसओएस के ''''रिफ्यूज टू राइड'''' अभियान के बारे में भी जाना। वहीं भालू संरक्षण केंद्र स्लॉथ भालुओं के खान-पान और रहवास की जानकारी ली। उन्होंने दोनों केंद्रों की यात्रा को एक गहरा अनुभव बताया। इस दौरान वाइल्डलाइफ एसओएस की सह संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि, सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण मौजूद रहे।
संवाद