फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News :  Loader driver's body found in Yamuna

Agra News : यमुना में मिला लोडर चालक का शव, परिजनों ने दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 24 Sep 2022 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 12:15 AM IST
सार

Agra News : न्यू आगरा क्षेत्र में दो दिन पहले संदिग्ध हालत में यमुना में डूबे लोडर चालक मनोज कुमार (35) का शव शुक्रवार सुबह गढ़ी चांदनी में मिल गया। इसकी जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या कर शव यमुना में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Agra News :  Loader driver's body found in Yamuna
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

न्यू आगरा क्षेत्र में दो दिन पहले संदिग्ध हालत में यमुना में डूबे लोडर चालक मनोज कुमार (35) का शव शुक्रवार सुबह गढ़ी चांदनी में मिल गया। इसकी जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या कर शव यमुना में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


मनोज कुमार मूलरूप से फतेहाबाद की छोटी बसई के रहने वाले थे। वह पत्नी शीतल और तीन बच्चों के साथ नगला पदी में रह रहे थे। मनोज के बड़े भाई रामवीर ने बताया कि मनोज लोडर टेंपो में ब्रेड बेचने का
विज्ञापन


काम करते थे। बुधवार की सुबह दस बजे वह घर से निकले थे। पत्नी शीतल ने दोपहर तीन बजे पति के मोबाइल पर काल किया, लेकिन उठा नहीं। बाद में मनोज के परिचित से बात की। उनसे पति के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने मनोज के साथ होने से इंकार कर दिया। मगर, इसी बीच उसे पति के मोबाइल की रिंग टोन सुनाई दी। इस बारे में पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद गाड़ी उन्होंने फोन करके बताया कि मनोज नहाते समय यमुना में डूब गए हैं। इसकी जानकारी पर परिजन पहुंच गए। मगर, मनोज कहीं नहीं मिल सका। उसके कपड़े और मोबाइल भी नहीं मिले। इस पर पुलिस को सूचना दी। परिचित और उसके एक साथी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को गढ़ी चांदनी इलाके में यमुना में मनोज का शव मिला। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज होगा पोस्टमार्ट

रामवीर का आरोप है कि पुलिस शाम तक कागजी कार्रवाई पूरी नहीं कर सकी। इस पर पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। वहीं उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

कपड़े पहनकर क्यों नहाएंगे
परिजन का कहना है कि परिचित को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उसने पूछताछ में यही बताया कि मनोज यमुना किनारे पर मछलियों को दाना देने आए थे। वह यमुना में नहाने लगे। मगर शव बरामद हुआ तो वो पेंट और टीशर्ट पहने हुए थे। वहीं उनकी गाड़ी की चाबी भी जेब में रखी हुई थी। अब सवाल उठता है कि नहाने के दौरान वो कपड़े क्यों पहनेंगे? मोबाइल नहीं मिला है।


पुलिस ने युक्क को छोड़ दिया. जबकि उसमें सख्ती से पूछताछ करनी चाहिए थे। उससे गाड़ी को लेकर विवाद चल रहा था। मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है। इसलिए पीड़ित परिजन ने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। मनोज के तीन बजे आठ साल का नितिन, छह साल का युवराज और दो साल का आर्यन है। परिवार में कोहरा मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed