फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news land grab protest

Agra News: आगरा-बांदीकुई रेललाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध

Sat, 13 Jun 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
agra news land grab protest
आगरा-बांदीकुई रेललाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध, बाजार दर पर मुआवजे की मां
अछनेरा। आगरा-बांदीकुई रेलखंड पर प्रस्तावित दूसरी रेलवे लाइन के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रभावित किसानों ने किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने एडीएम भूमि अध्याप्ति आजाद भगत सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए बाजार मूल्य के अनुसार मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि आगरा से बांदीकुई तक दूसरी रेललाइन बिछाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दोरैठा, सुचेता चौहटना, सदरवन, अंगूठी, नागर सहाई, सहता, रायभा, कचौरा, अछनेरा, अरुआ, मांगरोल जाट सहित एक दर्जन से अधिक गांवों की कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इससे रेलवे लाइन के दोनों ओर स्थित बड़ी संख्या में किसान प्रभावित होंगे। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों की भूमि का मुआवजा वर्ष 2017 की सर्किल दरों के आधार पर निर्धारित किया जा रहा है, जबकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया वर्ष 2026 में की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान बाजार मूल्य और भूमि की वास्तविक कीमत को नजरअंदाज कर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। किसानों को उनकी जमीन का उचित और बाजार दर के अनुरूप मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन में कोमल सिंह सोलंकी, धर्मवीर सोलंकी, अशोक नरवार, दौलतराम नरवार, सत्यदेव सिंह, रविन्द्र नरवार, अमरदेव सिंह, बाबूलाल, कृष्णा, भीकम, हरी छौकर, प्रदीप सिकरवार, भोला पंडित, शिव कुमार, अंकित, धीरज सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed