फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news kirawali pickpoceting farmer

Agra News: धान बेचकर लौट रहे किसान की जेब से 33,500 रुपये निकाले

Fri, 31 Oct 2025 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
agra news kirawali pickpoceting farmer
किरावली। धान बेचकर मंडी से लौट रहे किसान को लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने जेब से 33, 500 रुपये निकाल लिए। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है। कागारौल थाना क्षेत्र के गांव बसेरी चाहर निवासी किसान पन्ना लाल ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे अछनेरा मंडी में धान बेचकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव छोड़ने का झांसा देकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया। बाद में रास्ते में बहाना बनाकर उतार दिया। बाइक से उतरते ही युवक भाग निकले। किसान ने जब अपनी जेब देखी तो वह कटी हुई थी। जेब में रखे 33,500 रुपये निकाल लिए गए थे। पीडि़त के मुताबिक वह बृहस्पतिवार को धान बिक्री के 50 हजार रुपये अछनेरा अनाज मंडी के आढ़ती नरेंद्र सिंह से ली थी। मंडी से अपने गांव के युवक सत्तों की कार में बैठकर अछनेरा चौराहे पर आए। आरोप है कि चौराहे से निकलकर किरावली-कागारौल पुल पर पहुंचे। वहां गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक बाइक पर दो युवक आए। उन्हें गांव छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में जेब काट ली। 50 हजार रुपये में से 33.500 हजार निकाल लिए। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि पीड़ित की तहरीर लेकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed