{"_id":"66bbdae950b2fdf07c039a74","slug":"agra-news-factory-chief-murdercase-agra-news-c-25-1-agr1009-546174-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रात में की गई थी फैक्टरी मालिक की हत्या, सुराग नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रात में की गई थी फैक्टरी मालिक की हत्या, सुराग नहीं मिले
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित सोल फैक्टरी मालिक संजीव गुप्ता की हत्या में परिजन ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कारोबारी की हत्या रात 1 से सुबह 4 बजे के बीच की गई थी।
सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में संजीव गुप्ता की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। संजीव गुप्ता 7 वर्ष से ममेरे भाई रीतेश गुप्ता के साथ सोल फैक्टरी चला रहे थे। दोनों ने साझीदारी में शास्त्रीपुरम में मकान भी बनवाया था। करीब एक वर्ष से उनका ममेरे भाई रीतेश गुप्ता से विवाद चल रहा था।
परिजन ने सोमवार को फिरोजाबाद में अंतिम संस्कार किया। मंगलवार को बेटे विभू ने सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर के अनुसार पिता का अपने ममेरे भाई रीतेश गुप्ता से विवाद चल रहा था। वह पिता को कई बार धमकी दे चुका था, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। इसी दौरान पिता की हत्या हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि संजीव गुप्ता के काराेबार में 1 वर्ष से बेटा हाथ बंटाने लगा था। वह अपने स्तर से फैक्टरियों से सोल लाने लगा था। कारोबार में साझीदार के बेटे के आने के बाद से रीतेश का संजीव से विवाद शुरू हो गया था। उसने अपनी सोल बनाने की फैक्टरी का पंजीकरण करा लिया था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया हत्या की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर पुलिस और सर्विलांस टीम काम कर रही है।