{"_id":"6a5a99b492664500f20bab2c","slug":"agra-news-electric-supply-bateswer-dhaam-agra-news-c-421-1-ad11001-12753-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीएम के आदेश दरकिनार, तीर्थ बटेश्वर धाम की ‘बिजली गुल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीएम के आदेश दरकिनार, तीर्थ बटेश्वर धाम की ‘बिजली गुल’
विज्ञापन
बटेश्वर। धार्मिक आस्था का केंद्र तीर्थ बटेश्वर धाम की बिजली गुल है। मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि तीर्थ क्षेत्रों को बिजली कटौती से मुक्त रखा जाए, लेकिन बटेश्वर में इन आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 24 घंटे निर्बाध बिजली तो दूर, यहां बमुश्किल 16 घंटे की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी में स्थानीय नागरिक अघोषित बिजली कटाैती का दंश झेलने को मजबूर हैं।
तीर्थ में बिजली विभाग की अघोषित कटाैती का आलम यह है कि दिन हो या रात, बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई ठिकाना नहीं है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि दिन में कई घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। रात में भी तीन से चार घंटे की अघोषित कटौती आम बात हो चुकी है। हद तो तब हो जाती है जब जरा सी आंधी या रिमझिम बारिश होते ही विभाग लोकल फॉल्ट का परमानेंट बहाना बनाकर घंटों के लिए बिजली सप्लाई बंद कर देता है। बिजली कटाैती के कारण स्थानीय लोगों की नींद उड़ चुकी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के आलाधिकारियों को चेतावनी दी है कि तीर्थ बटेश्वर में विद्युत कटाैती बंद न हुई, सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
वर्जन
तीर्थ बटेश्वर धाम के लिए 18 घंटे विद्युत आपूर्ति दिया जाना निर्धारित है। जब कोई पोल या तार टूट जाता है, तो विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो जाती है।
- अमित सक्सेना, जेई बटेश्वर उपकेंद्र