{"_id":"65f9f184123909b446083e89","slug":"agra-news-cm-meeting-plantation-agra-news-c-25-1-agr1011-426570-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीएम की सभा से पहले लगाए पौधे सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीएम की सभा से पहले लगाए पौधे सूखे
विज्ञापन
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की कोठी मीना बाजार मैदान पर हुई सभा से पहले लगाए गए पौधे सूख गए हैं। मैदान में साकेत कॉलोनी मोड़ से लेकर पेट्रोल पंप तक लगाए गए पौधे पानी न मिलने के कारण सूख चुके हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि महज 15 दिन भी नगर निगम पौधों की देखरेख नहीं कर पाया।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक जो पौधे लगाए गए हैं, उनमें पानी भी दिया जा रहा है, लेकिन यह पौधे सूखे नहीं है। अलग से लाकर कहीं भी पौधे लगाने पर यह सूखे प्रतीत हो रहे हैं, एक महीने बाद यह हरे भरे नजर आएंगे।