फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news cc road build jaramai uvali

Agra News: 18.16 लाख से जरामई और गांव उवाली में बनेगी सीसी सड़क

Thu, 20 Nov 2025 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
agra news cc road build jaramai uvali
मैनपुरी। विधानसभा भोगांव के गांव जरामई और करहल के गांव उवाली में जल्द सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने दोनों गांव में सीसी सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 18.16 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। भोगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव जरामई में तालेवर के घर से श्मशान घट तक सड़क निर्माण न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं करहल विधानसभा की ग्राम पंचायत उरथान के मजरा गांव उवाली में रजवाहा की पटरी से वीरेंद्र सिंह के घर तक रास्ता बहुत ही खराब था। दोनों गांव के लोग लगातार जनप्रतिनिधियों से यहां सीसी सड़क के साथ नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। राज्यपाल की अनुमति पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जरामई में तालेवर के घर से श्मशान घट तक सीसी सड़क के साथ नाली निर्माण का निर्णय लिया है। इसके लिए 13.48 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जबकि गांव उवाली में रजवाहा की पटरी से वीरेंद्र सिंह के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 4.68 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed