फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news bjp neta conspriracy

Agra News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले की साजिश में बहन को जेल भेजा

Thu, 04 Apr 2024 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
agra news bjp neta conspriracy
आगरा। नगला धनी (हरीपर्वत) में भाजपा नेता राकेश कुशवाहा की हत्या का प्रयास किया गया था। उन्हें घर के बाहर दो गोली मारी गई थी। हालांकि वह बच गए थे। साजिश बहन और बहनोई ने रची थी। शूटरों को सुपारी दी थी। पुलिस ने बुधवार को बहन हेमलता को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बहनोई अब भी फरार है।
विज्ञापन

नगला धनी निवासी राकेश कुशवाहा के पिता मथुरा प्रसाद की हत्या वर्ष 2016 में हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया था। भाजपा नेता की दो बहनों को जेल भेजा था। प्रापर्टी का विवाद सामने आया था। राकेश वादी हैं। केस कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

16 अगस्त 2023 को राकेश कुशवाहा को घर के बाहर शूटरों ने गोली मारी थी। शूटर दो तमंचे लेकर आया था। संयोग से जान बच गई थी।


मुठभेड़ में पकड़े थे बदमाश
पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ग्राम महमूदपुर, सिकंदराराऊ निवासी सनी, कृष्णा और शिवा को जेल भेजा था। सनी और कृष्णा को पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि साजिश राकेश की बहन हेमलता और बहनोई रामकुमार ने रची थी। दोनों के गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने कुर्की पूर्व उद्घोषणा का आदेश लिया। बुधवार को हेमलता को प्रयागराज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पति की तलाश की जा रही है।


अधिकारियों के लगाए चक्कर
भाजपा नेता राकेश कुशवाहा 8 साल से थाने-चौकियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जान को खतरा है। उनकी बहन ही जान की दुश्मन है। उन पर हमले के बाद वह चौकी, थाने से लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे।
अधिकारी हर बार आश्वासन देकर घर भेज देते थे। 8 महीने बाद पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed