फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news barat electric shock three death

Agra News: खेरागढ़ में बरात चढ़ाने के दौरान करंट से 3 बैंड कर्मियों की मौत, एक झुलसा

Thu, 07 Mar 2024 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
agra news barat electric shock three death
खेरागढ़। सिकंदरा से बरात चढ़ाने के लिए बुधवार की रात खेरागढ़ के गांव सालेह नगर पहुंची सूर्या बैंड पार्टी के चार कर्मचारी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गए। बैंड की गाड़ी घुमाने के दौैरान हादसा हुआ। चीख-पुकार होने पर झुलसे चारों कर्मचारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी, एसडीएम सहित पुलिस बल मौैके पर पहुंचा।
विज्ञापन

सालेह नगर में अतर सिंह के यहां सिकंदरा से बरात आई थी। बरातियों ने दूधाधारी से सूर्या बैंड की पार्टी पहुंची थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में प्राइमरी स्कूल के पास से बरात चढ़ाने के लिए बैंड कर्मचारी तैयारी कर रहे थे। रात करीब आठ बजे बैंड की ठेल को घुमाने के दौरान 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन के तार से करंट आ गया। लोगों ने बताया कि ठेल को हटाने के दौरान संतोष कुमार (20) निवासी सालेह नगर, पद्म सिंह (50), अचल सिंह (50) व सचिन (20) निवासीगण भिलावली, खेरागढ़ झुलस गए। बरातियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी इमरान अहमद भी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां संतोष, पद्म सिंह और अचल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आगरा रेफर कर दिया गया। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार भी मौैके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed